सात साल पुराने हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद

साढ़े 11 हजार रुपए का अर्थ दंड

सात साल पुराने हत्या के  मामले में चार दोषियों को उम्रकैद
1 जुलाई 2018 को परिवादी ने पुलिस थाना उद्योग नगर में रिपोर्ट दी थी।

कोटा । हत्या के मामले में एडीजेक्रम संख्या एक महिला उत्पीड़न कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी निजाम उर्फ निजामुद्दीन (43)पुत्र सलीम मोहम्मद निवासी मक्का मस्जिद के पास इन्द्रा गांधी नगर डीसीएम, सिराज (35)पुत्र मोहम्मद सलीम उम्र  निवासी मक्का मस्जिद के पास इन्द्रा गांधी नगर डीसीएम, लोकेन्द्र सिंह (26)पुत्र महावीर सिंह निवासी केशोली थाना कनवास जिला कोटा ,हाल निवास  प्रेम नगर द्वितीय तेजाजी चौक तथा आदिल खान (24) पुत्र   अशफाक हुसैन  निवासी गोविन्द नगर थाना उद्योग नगर पर  साढ़े 11 हजार  रुपए का जुमार्ना भी लगाया । न्यायालय ने आरोपियों को धारा-364, 302/34, 323/34, 341 भारतीय दंड संहिता के आरोपों में दोषसिद्ध माना है। 

विशिष्ट लोक अभियोजक बलिराम मीणा व एडवोकेट नीलकमल यादव ने बताया कि 1 जुलाई 2018 को परिवादी अली रंगरेज ने पुलिस थाना उद्योग नगर में  रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया था कि  उसके  भांजे जाकिब को एक  जुलाई की सुबह 10 बजे डीसीएम चौराहे से निजाम खान व उसका भाई सिराज खान दोनों मोटर साईकिल पर बैठाकर गोविंद नगर सामुदायिक भवन ले गए। वहां दोनों भाईयों व उनके अन्य चार-पांच साथियों ने लोहे के पाईपों से मारपीट की, जिससे  उसके भांजे के हाथ, पैर व मुंह पर गंभीर चोटें आई तथा खून निकल आया, वह चल भी  नहीं पा रहा।  परिवादी के पास निजाम ने फोन किया और बताया कि उसके  भांजे को जान से मार देंगे और परिवादी को भी मारने की धमकी दी। इस पर परिवादी आमिन भाई के साथ गोविंद नगर चौराहे पर पहुंचा तो निजाम, उसके भाई सिराज व उनके साथियों ने परिवादी के साथ भी मारपीट कर भाग गए। शाकिब की 8 जुलाई 2018 को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 

पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान  किया।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कई गवाहों के बयान करवाए । मामले में न्यायालय ने आरोपी निजाम उर्फ निजामुद्दीन, आदिल खान, सिराज एवं लोकेंद्र सिंह को  दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और साढ़े 11 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प  पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
जयपुर के शिवाजी नगर स्थित धाभाई गौशाला में मानव समाज सेवा संस्थान और राज आंगन फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण अभियान का...
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं