पीयूसी पोर्टल के हो रहे सर्वर डाउन, सर्टिफिकेट बनाने में आ रही समस्या

पिछले कई महीनों से पीयूसी पोर्टल के बार बार सर्वर डाउन होने से प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने में दिक्कत

पीयूसी पोर्टल के हो रहे सर्वर डाउन, सर्टिफिकेट बनाने में आ रही समस्या

सूत्रों की माने तो केंद्रीय परिवहन विभाग के पीयूसी पोर्टल के सर्वर को मेंटेन करने की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास है।

कोटा। परिवहन विभाग की ओर से सभी प्रकार के कार्य आॅनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। जिसमें आरसी रजिस्टेÑशन, लाइसेंस, टैक्स और अन्य कार्यो सहित वाहनों के प्रदूषण सर्टिफिकेट बनाने का कार्य भी आॅनलाइन माध्यम से ही किया जा रहा है। लेकिन आॅनलाइन माध्यम कभी कभी मुसीबत भी बन जाता है। जहां इसके सर्वर डाउन होने के समय पर किसी तरह के कार्य करने का कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाता। ऐसा ही कुछ दिनों से प्रदूषण सर्टिफिकेट के पोर्टल के साथ हो रहा है। जहां बार बार इसके सर्वर डाउन हो जा रहे हैं।

पिछले कई दिनों से हो रहे सर्वर डाउन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग विभाग की ओर से चलाए जा रहे पीयूयूसीसी पोर्टल पर कई दिनों से बार बार सर्वर डाउन होने की स्थिति सामने आ रही है। जिसके चलते कई वाहन चालक अपने वाहन का पीयूसीसी सर्टिफिकेट नहीं बनावा पा रहे हैं। कोटा में करीब 20 प्रदूषण जांच केंद्र मौजूद हैं, इन सभी में आए दिन सर्वर डाउन रहने की घटना सामने आती रहती है। ऐसे में वाहन चालकों को तो परेशानी होती ही है, साथ ही विभाग को भी राजस्व का नुकसान होता है। हालांकि सर्वर ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन सर्वर के बार बार खराब होने से वाहनों चालकों का समय भी बर्बाद होता है।

निजी कंपनी के पास है सर्वर की जिम्मेदारी
सूत्रों की माने तो केंद्रीय परिवहन विभाग के पीयूसी पोर्टल के सर्वर को मेंटेन करने की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास है। वहीं कई बार आवेदन ज्यादा होने के कारण सर्वर पर ट्रैफिक बढ़ जाता है जिससे क्रेश होने की स्थिति में सर्वर डाउन हो जाते हैं। विभाग के अनुसार सर्वर की समस्या के लिए केंद्रीय विभाग को अवगत कराया हुआ है। जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति ना हो।

लोगों का कहना हैह्ण
मेरी कार का प्रदूषण सर्टिफिकेट बनान था, जिसके लिए मुझे सात दिन से ज्यादा समय लग गया। क्योंकि जब भी पीयूसी वाले के पास जाते तो सर्वर डाउन होने की बात कहता। कई बार दूसरे केंद्र पर भी गए लेकिन वही समस्या मिली।
 - महावीर शर्मा, आरकेपुरम

Read More आखिरकार टर्मिनल बिल्डिंग साइट का भी शुरु हुआ काम, जानें पूरा मामला

चौपहिया वाहनों के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट होना जरूरी है, नहीं होने पर चालान बन जाता है। लेकिन कई बार वेबसाइट के नहीं चलने के कारण समय पर सर्टिफिकेट नहीं बन पाता और ट्रैफिक पुलिस वाले यह बात नहीं मानते। सर्वर को ठीक से चलाए रखने की जिम्मेदारी विभाग की है।
- जितेंद्र नाथवत, रायपुरा

Read More असर खबर का : पेयजल संकट से मिली राहत, पानी की मोटर दुरुस्त की गई

इनका कहना है
पीयूसीसी पोर्टल के सर्वर डाउन होने की जानकारी नहीं है, आपके माध्यम से ही प्राप्त हो रही है। कई बार ज्यादा ट्रैफिक होने से पोर्टल डाउन हो जाता है उसे री-स्टोर कर लिया जाता है। अभी समस्या होगी तो उसे दूर करेंगे।
- दिनेश सिंह सागर, आरटीओ, कोटा

Read More असर खबर का : अडूसा-पालकियां मार्ग से हटने लगा अतिक्रमण

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत