सात किलो 340 ग्राम डोडा चूरा सहित तस्कर गिरफ्तार

आरोपी से पूछताछ जारी

सात किलो 340 ग्राम डोडा चूरा सहित तस्कर गिरफ्तार

युवक के कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर थैले को चेक करने पर डोडा चूरा मिला।

कोटा। नयापुरा थाना पुलिस ने  गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 7 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित टीम ने गश्त के दौरान रविवार देर रात कापरडा जिला जोधपुर निवासी दशरथ उर्फ शीनू 21) पुत्र आसूराम धायल विश्नोई के कब्जे से 7 किलो 340 ग्राम अफीम का डोडा चूरा बरामद किया। उन्होंने बताया कि थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा पुलिस जाप्ते के साथ थाना क्षेत्र में गश्त करते हुए विवेकानन्द सर्किल से चम्बल पुलिया के नीचे पहुंचे, वहां आने जाने वाले लोगों को रोककर चैक किया जा रहा था। उसी समय एक युवक  बैग लटकाए  बस स्टैंड से चम्बल नदी की तरफ आता हुआ नजर आया शक होने पर उसे  डिटेन किया। पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तब थैले को चेक किया  उसमें 7 किलो 340 ग्राम अफीम डोडा चूरा मिला। डोडा चूरा को बरामद किया। आरोपी ने अपना नाम दशरथ उर्फ शीनू बताया। आरोपी को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

एक्सप्रेसवे भूमि नामांतरण लंबित, किसान सात साल से परेशान एक्सप्रेसवे भूमि नामांतरण लंबित, किसान सात साल से परेशान
भारत माला परियोजना में अधिग्रहित जमीन का रिकॉर्ड अटका।
वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत 
स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय