कोटा दक्षिण वार्ड 69- पार्कों के टूटे झूले व चैंबर बने परेशानी

खाली प्लॉट को बना दिया कचरा पात्र

कोटा दक्षिण वार्ड 69- पार्कों के टूटे झूले व चैंबर बने परेशानी
बारिश का पानी नालियों में ना जाकर रोड के ऊपर ही बहता रहता है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

कोटा।  दृश्य- 1 बदहाल पार्क बने परेशानी 
सेक्टर पांच के पार्क में जन सुविधा विकसित नहीं है। पार्क में लगे झूले चकरी भी टूटे हुए हैं। पार्क के एक कोने में कटी झांड़ियों का ढ़ेर लगा हुआ हैं। पार्क का मुख्य द्वार भी टूटा हुआ हैं। इसी सेक्टर के पार्क में लगे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।  पार्क में घूम रही गृहिणी नीलम व मेघा ने बताया कि पार्क में जन सुविधा के नाम पर कुछ भी विकसित  नहीं है।

दृश्य- 2 सीवरेज के चैंबर बने परेशानी  
सेक्टर दो के निवासियों ने बताया कि हमारी गली में सीवरेज के चैंबर सही ढ़ग से नहीं लगाए गए हैं। जिसे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। पिछले दिनों गली में नालियों पर ढकान किया गया जिससे बारिश का पानी सड़क पर बहता हैं जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं गली में सही ढ़ग से सफाई भी नहीं होती हैं।

नगर निगम दक्षिण के वार्ड 69 में मैन रोड पर प्रतिदिन सफाई होती हैं पर अंदर की कुछ गलियों में सफाई सही ढ़ग से नहीं होती हैं। मोहल्ले वासियों ने बताया कि पिछले साल हमारी गली में नालियों को ढ़कान करके इनको बंद कर दिया गया। जिससे बारिश का पानी नालियों में ना जाकर रोड के ऊपर ही बहता रहता है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं सेक्टर 5 में स्थित पार्क के पास खाली प्लाट में लोगों द्वारा कचरा डाला जा रहा है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू आती है। वहीं वार्ड में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात में बाइक सवार व राहगीरों को कुत्ते परेशान करते हैं। हमारी गली में रात को राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।  कुत्ते रात में बीच रोड पर बैठे रहते हैं व बाइक सवार के पीछे दौड़ते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता हैं। 

वार्ड का एरिया: वार्ड में महावीर नगर तृतीय सेक्टर 02, महावीर नगर तृतीय सेक्टर 03, महावीर नगर तृतीय -05 इत्यादी क्षेत्र आता हैं। 

Read More असर खबर का : नहरों में बढ़ाया जलप्रवाह, मुरझाई फसलों को मिलेगी संजीवनी

गली में पिछले साल नालियों पर ढ़कान किया गया था जिससे बारिश का पानी अब हमारे  लिए मुसीबत बनना हुआ हैं। 
-सत्यनारायण 

Read More स्मार्ट सिटी में लापरवाही की तस्वीर! करोड़ों के डिवाइडर हुए बैरंग, टाइलें चोरी और सूखे पौधों ने खोली व्यवस्था की पोल

मेन रोड पर सफाई की जाती हैं वहीं गली में अंदर की तरफ सफाई सही ढ़ग से नहीं की जाती हैं। जिससे परेशानी आती हैं।
  -मनमोहन 

Read More असर खबर का : आवारा मवेशियों पर कार्रवाई तेज, एक दिन में पकड़ीं 80 गायें

मैं पार्क में घूमने आया था पर पार्क के झूले व चकरी टूटे हुए जिससे बच्चों को निराशा होकर घर पर ले जाना पड़ता हैं। 
-नवनीत कुमार 

इनका कहना 
पिछले सरकार के समय पर वार्ड के सेक्टर पांच व दो में सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया गया व पार्क की रैलिंग का कार्य किया गया। परंतु सरकार बदलते ही वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य को रोका गया। सीवरेज के चैंबर लोगों ने मजदूरों से बात करके अपने स्तर पर लगाने की कोशिश की जिससे परेशानी आ रही हैं। वहीं पार्क के टूटे झूले चकरी को दिखाया जाएगा। 
-मोनिका विजय, पार्षद 69 कांग्रेस

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर