खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेल सेवा का विजयनगर स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगा लाभ

भरतपुर क्षेत्र से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन अधिक सुगम

खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेल सेवा का विजयनगर स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को मिलेगा लाभ

यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रेलवे ने खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का राजस्थान में अजमेर मंडल के बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेश तक ठहराव किया।

कोटा। यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय रेल संपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रेलवे ने खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन का राजस्थान में अजमेर मंडल के बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेश तक ठहराव किया है। कोटा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह रेलगाड़ी कोटा मंडल के भरतपुर स्टेशन से होकर भी संचालित होती है, जिससे मंडल के यात्रियों को भी इस निर्णय का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस बिजयनगर स्टेशन पर दो बजकर चार मिनट पर आयेगी और यहां से दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना हो जायेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस बिजयनगर स्टेशन पर रात दो बजे आयेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद दो बजकर दो मिनट पर प्रस्थान करेगी। जैन ने बताया कि इस ठहराव से न केवल बिजयनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि कोटा मंडल के भरतपुर क्षेत्र से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य