दस साल पुराना हत्या के प्रयास का मामला - दोषियों को 10-10 साल की कठोर कैद

होटल में बुलाकर मारी थी गोली

दस साल पुराना हत्या के प्रयास का मामला -   दोषियों को 10-10  साल की कठोर कैद
आरोपी गोली मार कर फरार हो गए थे।

कोटा ।  एडीजे क्रम 4 के न्यायाधीश ने हत्या के प्रयास में दो आरोपियों को दोषी मानते हुए दस-दस  साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थ दंड से दंडित किया है। साजीदेहड़ा निवसी जुबेर (39)पुत्र मोहम्मद इस्माइल  और शिवपुरा  निवासी शाहिद खान उर्फ चिल्ली (39) पुत्र मुश्ताक अली  को 20-20  हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। 
 अपर लोक अभियोजक ने बताया कि परिवादी अब्दुल हनीफ ने  महावीर नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि 17 अगस्त 2015 को रात करीब सवा दस बजे होटल पर नौकर दिनेश व शाहरुख के साथ  खाना खिला रहा था। उसी समय शाहिद उर्फ चिल्ली अन्य तीन साथियों के साथ बाइक से होटल पर आया । उसने  खाने का आर्डर दिया तथा शराफत भाई के बारे में पूछा और उनसे बात करने की इच्छा जताई। इसके बाद मैंने अपने फोन से शाहिद  की  शराफत भाई से बात करवाई। उसने उन्हें होटल  बुलाया  10-15 मिनट में शराफत भाई आ गए। इसके बाद शराफत भाई और  शाहिद  उर्फ चिल्ली बातचीत कर रहे थे। एक-दो मिनट बाद शराफत भाई के चिल्लाने की आवाज आई तो देखा कि उन लोगों ने जान से मारने की नियत से शराफत भाई को गोली मार दी और फरार हो गए ।उनके पेट में गोली लगी थी। उन्हें अस्पताल ले गएऔर पुलिस को सूचना दी । 
पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अनवर उर्फ गुड्डू, शाहिद खान उर्फ  चिल्ली, आरिफ हुसैन व जुबेर को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर  से कई गवाहों के बयान दर्ज करवाए । न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जुबेर, शाहिद खान उर्फ चिल्ली को दोषी मानते हुए दस-दस साल के कारावास की सजा सुनाते हुए 20-20 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली
सूर्या प्रताप चौहान (17) हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद रविवार को खोडा-इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस के...
बनर्जी हमले पर भाजपा हुई एक्सपोज,युवाओं को समझने होंगे हालात : अशोक गहलोत
एजाज अहमद का JDU पर बड़ा हमला, बोले- राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने के बहाने प्रदेश में दलित कार्ड खेल रही सरकार
कैफे की आड में अवैध हुक्का बार, कैफे मैनेजर गिरफ्तार फ्लेवर में छुपा जहर, सेहत पर कहर 
10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन