युवक का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
आरोपियों की तलाश जारी
पीड़ित ने बताया कि वह अपने कमरे पर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
कोटा। आरके पुरम थाना क्षेत्र में अपने घर जा रहे एक युवक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पीड़ित प्रशांत गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार शाम को रावतभाटा से कोटा आया था और बस से उतरकर आरएसी ग्राउंड के सामने से होते हुए अपने कमरे पर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। तीनों आरोपियों की उम्र करीब 16 से 20 साल के बीच है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश के लिए टीम बना दी हैं और उनकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 19:00:04
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...

Comment List