एक लिफ्ट के भरोसे निगम कार्यालय, लम्बे समय से बंद है कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट

लोगों को सीढ़ियों से जाना पड़ रहा तीसरी मंजिल

एक लिफ्ट के भरोसे निगम कार्यालय, लम्बे समय से बंद है कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट

नगर निगम कोटा दक्षिण के अधिकारियों का कहना है कि ए ब्लॉक वाली लिफ्ट अधिक जर्जर है।

कोटा। एक तरफ तो नगर निगम की ओर से आमजन को राहत देने के लिए निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ निगम आने वाले लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यह परेशानी हो रही है कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट बंद होने से। नगर निगम कार्यालय बिल्डिंग में दो लिफ्ट लगी हुई है। एक ए ब्लॉक में और दूसरी बी व सी ब्लॉक में। बी व सी ब्लॉक की लिफ्ट नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में है और ए ब्लॉक की लिफ्ट कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में। हालत यह है कि कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट पिछले काफी समय से बंद है। पहले तो उसे रिपेयर कर चालू कर दिया था। लेकिन बाद में उसे मेंटेनेंस के नाम पर बंद किया गया तो फिर से चालू ही नहीं किया गया। जिससे दक्षिण निगम की तरफ पहली मंजिल तक तो लोग सीढ़ियों से आसानी से चढ़ जाते है। लेकिन दूसरी व तीसरी मंजिल तक काम के सिलसिले में जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है। जिससे महिलाओं, बुजुर्ग व दिव्यांगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

उत्तर निगम की मेंटेनेंस के बाद की चालू
कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट तो मेंटेनेंस के लिए बंद करने के बाद चालू ही नहीं हुई। जबकि कोटा उत्तर निगम की लिफ्ट भी मेंटेनेंस के लिए कई दिन तक बंद रही थी। जिसे मेंटेनेंस के बाद चालू कर दिया गया है। ऐसे  में एक ही लिफ्ट पर अधिक भार पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार उत्तर निगम की लिफ्ट की हालत भी अधिक सही नहीं है। 

जेरोक्स व एनयूएलएम अनुभाग सबसे ऊपर
लोगों का कहना है कि निगम कार्यालय में जेरोक्स मशीन तीसरी मंजिल पर लगी हुई है। किसी कागज की जेरोक्स करवाने के लिए बार-बार इतनी ऊपर जाना पड़ता है। वहीं एनयूएलएम अनुभाग भी तीसरी मंजिल पर है। ऐसे में पीएम व सीएम स्वनिधि योजना और स्वयं सहायता समूह के लोग संबंधी कार्य के लिए तीसरी मंजिल पर ही जाना पड़ रहा है। 

दूसरी लिफ्ट की जानकारी नहीं
निगम कार्यालय आए लोगों का कहना है कि उन्हें दूसरी व तीसरी मंजिल पर जाना है लेकिन लिफ्ट ही बंद है। ऐसे में सीढ़ियों से इतनी ऊपर तक जाने में थकान के साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। साजी देहड़ा निवासी मोहम्मद यूनुस का कहना है कि उनका काम दक्षिण निगम में पड़ता है। ऐसे में वे दक्षिण निगम की बिल्डिंग में आए। यहां से उन्हें तीसरी मंजिल पर जाना है। लेकिन लिफ्ट ही बंद है। कोटा उत्तर निगम की तरफ वाली लिफ्ट की उन्हें जानकारी ही नहीं है। 

Read More डिमांड से 9 करोड़ लीटर पानी ज्यादा, फिर भी कोटा रह रहा प्यासा

अधिक जर्जर होने से किया बंद
नगर निगम कोटा दक्षिण के अधिकारियों का कहना है कि ए ब्लॉक वाली लिफ्ट अधिक जर्जर है। उसे पहले सही करवाकर चालू कर दिया था। लेकिन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इसे फिलहाल बंद किया गया है। वैसे तो यहां नई लिफ्ट लगाने की योजना है। उसी की प्रक्रिया चल रही है। 

Read More असर खबर का : दूसरे दिन 1031 बीघा जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त, दो दिन में 25 सौ बीघा जमीन से हटाए अतिक्रमण

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान, फ़िटयोग एवं जयपुर रनर्स क्लब द्वारा मानसरोवर स्थित सिटीपार्क में परिंदों के लिए 51 परिंडे...
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम