कोटा दक्षिण वार्ड 16 - नाला और सड़कें बनी परेशानी का कारण, कभी-कभी आती है कचरा गाड़ी

नाले में डाला जाता है कचरा

कोटा दक्षिण वार्ड 16 - नाला और सड़कें बनी परेशानी का कारण, कभी-कभी आती है कचरा गाड़ी

कॉलोनी में मकान तो बन गए पर सुविधाएं विकसित नहीं हुई ।

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 16 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास कार्य तो करवाए गए हैं, परंतु अभी भी वार्ड के कुछ हिस्से विकास को लेकर तरस रहे हैं। वहीं वार्ड की मेन रोड पर स्थित नाला लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है।

नाले की गंदगी से लोग परेशान
वार्डवासी दिनेश कुमार व दिनेश पारेता ने बताया कि हमारे घरों के सामने स्थित नाले में लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है, जिससे नाले से बदबू आती है। साथ ही कई बार नाले से जलीय जानवर बाहर आ जाते हैं, जो स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।लोगों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में कचरा गाड़ी कभी-कभी ही आती है और नालियों की गहराई कम होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कुछ कॉलोनियों की सड़कों की हालत खस्ता
वार्ड की मेन रोड की सड़क तो चकाचक है, परंतु वार्ड में बसी कुछ कॉलोनियों की सड़कें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इससे बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से उससे निकलने वाला कंक्रीट भी लोगों के लिए समस्या बन रहा है।

पार्क और सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले दिलशाद व हरिओम ने बताया कि हमारी कॉलोनी में बच्चों के खेलने तथा निवासियों के लिए एक भी पार्क नहीं है। बच्चों को कॉलोनी की मेन रोड पर ही खेलना पड़ता है, जिससे कई बार बच्चे चोटिल हो जाते हैं और दुर्घटना का डर बना रहता है। वहीं सीनियर सिटीजनों को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए इधर-उधर की सड़कों पर घूमने जाना पड़ता है। वार्ड के राहुल, रेखा कुमारी और सुमित्रा बाई ने बताया कि हमारी तरफ बच्चों के खेलने के लिए कोई पार्क नहीं है। इस कारण बच्चों को खेलने के लिए घर की छत पर ही ले जाना पड़ता है।

Read More राजस्थान विधानसभा : मापदंड पूरे करने पर ही प्रागपुरा नगर पालिका का होगा क्रमोन्नयन, मंत्री ने दिया जवाब 

नाले पर ढक्कन नहीं, बारिश में बढ़ती परेशानी
वार्ड की मेन रोड पर स्थित नाले पर ढक्कन नहीं होने के कारण लोग इसमें कचरा डाल देते हैं। बारिश के बाद यह नाला कचरे से पूरी तरह भर जाता है। इसी कारण बारिश के दिनों में नाले से जलीय जानवर बाहर निकल आते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Read More मोती डूँगरी गणेश मंदिर में होगा फागोत्सव : गुलाल-गोटे एवं पुष्पों से खेलेंगे होली, फूलों के मंडप में सजेंगे गणपति

वार्ड का एरिया
श्रीराम कॉलोनी, अक्षरधाम, प्रताप नगर प्रथम व द्वितीय, थेंकडा, श्रीराम नगर, जयश्री विहार, मालीपुरा, शिव सागर, आस्था नगर, होली फैमिली अस्पताल के पास का क्षेत्र, रॉयल सन सिटी आदि का क्षेत्र इत्यादी।

Read More राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य 

हमने कॉलोनी में मकान तो बना पर सुविधाएं विकसित नहीं होने के कारण अब समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

फूलचंद वार्डवासी
मेन रोड पर आधी तरफ तो पानी की लाइन डाली गई। वहीं वार्ड के दूसरी तरफ के आधे रोड पर ना तो पानी की लाइन नहीं डाली गई। जिससे अब हमको पानी इधर-उधर से लाना पड़ता हैं।
- मीना बाई

नाले पर लोगों द्वारा कचरा डाला जाता है। जिससे बारशि में नाला पूरा कचरे से अटा रहता हैं। जिससे जलीय जानवर बाहर निकलकर आते हैं। यदि नाले पर ढ़कान हो जाएं तो इस समस्या का समाधान हो जाएं।
- नंदकिशोर, वार्डवासी

नाले और क्षतिग्रस्त रोड बनाने के लिए हमने स्वीकृित भेज रखी हैं। स्वीकृित मिलते ही रोड का नया निर्माण किया जाएगा। साथ ही नाले पर ढकान भी किया जाएगा।
- दीप कंवर, पार्षद

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे