नकली खाद-बीज बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : किरोड़ीलाल

चार महीने में दोषियों को सजा दिलाने का ऐलान

नकली खाद-बीज बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : किरोड़ीलाल

उन्होंने बताया कि मामले में 10 एफआईआर दर्ज की जाएंगी। सभी जगहों से सैंपल एकत्र किए गए हैं और उनकी जांच चल रही है।

कोटा। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कोटा में युवा किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह दोषियों को 4 महीने में सजा दिलवाकर रहेंगे। इस दौरान मीणा ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को कड़ा संदेश दिया। कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों को जेल की सजा दिलाने का वादा करते उन्होंने कहा चार महीने में दोषियों को सजा दिलाकर रहूंगा। मंत्री ने किशनगढ़ में नकली खाद के कारखाने पर हुई कार्रवाई का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि मामले में 10 एफआईआर दर्ज की जाएंगी। सभी जगहों से सैंपल एकत्र किए गए हैं और उनकी जांच चल रही है। नकली खाद को नष्ट किया जाएगा। साथ ही, नकली खाद, बीज और कीटनाशक बनाने व बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। नकली खाद बेचने वाले निर्माताओं और विक्रेताओं को जेल भेजा जाएगा। कार्यक्रम में किसानों की सबसे बड़ी चिंता फसल बीमा को लेकर सामने आई। मंत्री ने कहा कि फसल बीमा नीति में बदलाव की जरूरत है, जिससे किसानों को ज्यादा लाभ मिल सके, इस पर विचार किया जाएगा। 

नरेश मीणा की मदद के लिए तैयार
समरावता गांव में हुए उपद्रव और एसडीएम थप्पडकांड मामले में जेल में बंद नरेश मीणा की रिहाई के मामले पर कृषि मंत्री ने कहा कि उन्हें इस पूरे प्रकरण से दूर रखा गया। वे अभी भी नरेश के परिवार की मदद के लिए तैयार हैं। वह उनके परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलने जाने के लिए भी तैयार हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कोई राजनीति नहीं की है। उन्होंने तो समरावता गांव जाकर निर्दोष लोगों को छुड़वाया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक  पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के सत्य, करुणा और सद्भाव के...
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर