सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

आवारा मवेशियों का भी मुख्य सड़क मार्ग पर लगा रहता है जमावड़ा

सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
मुख्य सड़क मार्ग के बीचों-बीच कई जगह आवारा मवेशियों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है।

रावतभाटा। रावतभाटा के वाहन मालिकों के सड़क पर ही अपने वाहनों की अव्यवस्थित रूप से पार्किंग कर मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े करने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इतना ही नहीं आवारा मवेशियों का दिन भर इस मुख्य सड़क पर जमावड़ा लगा रहता है। वहीं दिनभर भूसे से भरे ओवरलोड वाहन गुजरने से जाम की हालत बनी रहती है। रावतभाटा शहर की सुंदरता पर बदनुमा दाग लगा रहे यहां के प्रबुद्ध लोग ट्रैफिक रुल्स की पालना नहीं करते। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बप्पा रावल चौराहे से लेकर कोटा बेरियल चौराहे तक सभी जगह मुख्य सड़क मार्ग पर व नई सड़क पर जगह-जगह दुकानदारों ने सामान मुख्य सड़क मार्ग तक लगा दिए हैं। जिससे सड़क मार्ग और संकरा हो गया है। बालाराम चौराहा, नया बाजार चौराहा, मुख्य सड़क मार्ग नीचे बाजार, गणेश मंदिर, कोटा बैरियर सभी जगह अव्यवस्थित रूप से अवैध पार्किंग स्थल बन गए हैं। उस पर नई गुमटियां रखकर कार बाजार के नाम पर कई अवैध पार्किंग स्थल बन गए हैं। जिस पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर जारी आदेशों के बाद भी भूसे से भरी हुई गाड़ियां पूरे दिन रावतभाटा शहर के बीचों-बीच से निकलती हैं। ऐसे में प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका सभी अपने दायित्व से भाग रहे हैं। मुख्य सड़क मार्ग के बीचों-बीच कई जगह आवारा मवेशियों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। जिससे बड़ी दुर्घटना होने का शायद प्रशासन इंतजार कर रहा है। तहसीलदार क आदेश की नहीं हुई पालना: पूर्व में यातायात व्यवस्था को लेकर तहसीलदार कमलेश कुमार कुलदीप द्वारा थानाधिकारी रावतभाटा को यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए थे। परंतु स्थानांतरण हो जाने के उपरांत उन आदेशों की कहीं भी पालना नहीं हुई और आज भी स्थिति जस की तस ही बनी हुई है।

 मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा मवेशी सड़क के बीचो-बीच कई जगह बैठे रहते हैं। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा निरंतर बना रहता है। नयी सड़क बनने  के बाद अवैध रूप से कई जगह पार्किंग स्थल बन गए हैं। जिन्हें तुरंत प्रभाव से नगर पालिका और पुलिस प्रशासन हटाए।
- मनीष गिरी, पार्षद

मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा मवेशी, बेतरतीब ढंग से खड़े आॅटो रिक्शा, नए अवैध पार्किंग स्थल, नए कार बाजार के नाम पर खोली हुई दुकानों के कारण मुख्य सड़क मार्ग नया बनने के बाद भी छोटा हो गया है। जिसके कारण गुरुद्वारा स्कूल, कन्या विद्यालय बालाराम चौराहा इत्यादि स्थानों पर निरंतर दुर्घटना का भय बना रहता है। एनटीसी मुख्य गेट पर भी आवारा मवेशियों का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है।
- डॉक्टर तन्वी शर्मा, पार्षद

दिन के समय भूसे से भरी हुई ओवरलोड गाड़ियां अब नहीं चलेंगी। सभी भूसे की गाड़ियां रात्रि 10 बजे बाद से लेकर सुबह 5 बजे के मध्य ही शहर के बीच से निकलेंगी। यदि चलती हुई पाई गई तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े हुए अवैध वाहनों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्यवाही कानूनी रूप से की जाएगी।
- प्रभुलाल कुमावत, डीएसपी, रावतभाटा 

Read More सख्ती के अभाव में भड़क रही लापरवाही की आग, खेतों में खुलेआम जलाए जा रहे फसल अवशेष

उनका अभी कुछ दिन पूर्व ही स्थानांतरण हुआ है और शिकायत के अनुसार यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। दिन में भूसे से भरी हुई गाड़ियां पकड़ी गई तो कानूनी रूप से चालान काटे जाएंगे। अवैध रूप से बने हुए नए पार्किंग स्थलों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा। जिससे मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध न हो।
- विवेक गरासिया, तहसीलदार 

Read More बिना सुरक्षा उपकरण नाले में उतारा सफाई कर्मचारी, व्यवस्था पर उठे सवाल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद  10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
जयपुर की कोतवाली पुलिस ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई 12 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश कर राकेश...
केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में