ओवरलोड वाहनों से बाजार में लग जाता है जाम, बना रहता है दुर्घटना का खतरा

ऐसे वाहनों के कारण अनेकों घटनाएं हो चुकी

ओवरलोड वाहनों से बाजार में लग जाता है जाम, बना रहता है दुर्घटना का खतरा

दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है।

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर नगर सहित क्षेत्र में इन दिनों ओवर लोडवाहन मौत के यमदूत बनकर दौड़ रहे है। ऐसे ओवरलोड वाहनों से हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसे वाहनों के कारण अनेकों घटनाएं हो चुकी है। दोपहर के समय जब यह ओवरलोड वाहन नगर के मुख्य बाजार में से होकर निकलते हैं तो बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है, इन वाहनों के कारण बाजार में खरीददारी करने आए क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों को भी समस्या होती है सड़कों पर यह वाहन मौत का यमदूत बन रहे है। नगर के पुलिस थाने के सामने से मुख्य बाजार से होकर यहाँ इन दिनों सड़को पर दिन रात यह चारे से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे है। इन वाहनों से आए दिन दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में फसलें कट चुकी है, उसमें से निकलने वाले भूसे को ओवरलोड वाहनों में भरकर के ले जाया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो जाम लगने से होती है क्योंकि अपनी क्षमता से कहीं गुना अधिक भूसा भरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है। साथ ही जाम लगने पर इन वाहनों के पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई वाहनों में तो भरा हुआ भूसा उड़ता रहता है जिसके कारण वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है रात्रि के समय ऐसे ओवरलोड वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है क्योंकि कई बार तो दूर से ऐसे वाहन दिखाई नहीं देते हैं जिससे भी दुर्घटनाएं हो जाती है ओवरटेक करते समय भी इन वाहनों समस्याएं आती है। 

ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाता है, साथ ही जो भी उचित कार्यवाही होती है वह की जाती है ।
- हरलाल मीणा, थाना अधिकारी सुल्तानपुर 

ऐसे वाहनों को सुनसान सड़कों पर निकालना चाहिए, जिससे अन्य चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े या ऐसे समय पर इन वाहनों का परिवहन होना चाहिए जब सड़कों पर अधिक वाहन ना हो। 
- रवि शर्मा वार्ड पार्षद  

सुल्तानपुर नगर से गुजर रहे स्टेट हाइवे 70 पर ऐसे वाहन देखना आम बात है जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है ऐसे में ऐसे वाहन आने से जाम लगने की समस्या बनी रहती है ऐसे वाहन चालकों को ओवरलोड भूसा भरने पर रोक लगानी चाहिए। 
- अजरूद्दीन खान, ग्रामीण  

Read More राजस्थान विधानसभा : रामेश्वर महादेव मंदिर पर रोपवे निर्माण का प्रश्न उठा, उपमुख्यमंत्री ने दिया जवाब 

रात्रि के समय  कई बार ऐसे वाहनों से दुर्घटनाए होती रहती है , दूर से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में दुर्घटनाएं होती है। 
- संदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष 

Read More राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल  

वाहन की क्षमता के अनुसार माल का भराव होना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियां ना हो और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े। 
- दिलीप शर्मा, महासचिव कांग्रेस देहात 

Read More एक साल से फरार 10 हजार का ईनामी शातिर ठग अरुण शर्मा उर्फ आलू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र