मोशन कोचिंग संस्थान में करंट लगने से युवक की मौत

कार्य करते समय लगा करंट

मोशन कोचिंग संस्थान में करंट लगने से युवक की मौत

मृतक के भाई ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा उसे दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था।

कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में  मोशन कोचिंग संस्थान में कार्य करते समय विद्युत करंट लगने से  मजदूर की मौत हो गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया । विज्ञान नगर थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कंवर सिंह (35) पुत्र श्याम सिंह गांव बायजेट तहसील सूरौठ जिला करोली का रहने वाला था। दो महीने पहले उसके साले पुरुषोत्तम के साथ ग्रेनाइट फिटिंग के काम के लिए कोटा आया था। कंवर सिंह मोशन कोचिंग क्लासेज में ठेकेदार शेरसिंह के पास काम कर रहा था और मोशन क्लासेज के क्वाटर में रहता था। रविवार शाम को कंवर सिंह ग्रेनाइट लगाते समय अचानक नीचे गिर गया जहां लाइट के खुले  पड़े तारों की चपेट में आने से करंट लगा उसका साला पुरुषोत्तम उसे लेकर एमबीएस अस्पताल गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था।

मृतक के भाई ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा उसे दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा था। रात को ठेकेदार उनको शराब की बोतल देकर गया। कंवर सिंह के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है।  करंट लगा कर  उसकी हत्या करने की आशंका परिजनों ने जताई  है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट  पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस मामले में नवज्योति ने कोचिंग संस्थान के प्रबंधक से बातचीत करना चाहा तो उन्होंने मोबाइल उठाना भी मुनासिब नहीं समझा और जब मामले में व्हाट्सएप से मैसेज दिया तो उसका भी कोई  जवाब नहीं दिया गया

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण