प्रेस वार्ता में बोले शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री दिलावर, कहा- अब खुद के स्कूल में परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी, परीक्षक दूसरे स्कूल से आएंगे

सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से अच्छा

प्रेस वार्ता में बोले शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री दिलावर, कहा- अब खुद के स्कूल में परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी, परीक्षक दूसरे स्कूल से आएंगे

पर्यावरण बचेगा तो हम बचेंगे। पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं। पेड़ हमारा प्राणदाता है। यदि इसी प्रकार पर्यावरण का दोहन होता रहा तो मानव मात्र का जीवन संकट में पड़ जाएगा। यह बात रविवार को शाकम्भरी माता रोड़ पर मीडिया से मुखातिब होते प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने कही।

कुचामनसिटी। पर्यावरण बचेगा तो हम बचेंगे। पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं। पेड़ हमारा प्राणदाता है। यदि इसी प्रकार पर्यावरण का दोहन होता रहा तो मानव मात्र का जीवन संकट में पड़ जाएगा। यह बात रविवार को शाकम्भरी माता रोड़ पर मीडिया से मुखातिब होते प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने कही। शिक्षा विभाग में नवाचारों के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि स्कूलों में नवाचार भी करना होता है और पिछली योजनाओं में प्रगाढ़ता भी लाना होता है। इसी कारण राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में 11वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है। आज सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों से अच्छा रहने लगा है।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का होम सेंटर होने के कारण स्थानीय अध्यापकों की ओर से बोर्ड परीक्षा में नकल कराने के आरोप सम्बन्धी प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि बोर्ड की परीक्षाओं में ऐसा नहीं होता है। होम सेंटर पर नकल वाली बात पूर्णत: गलत है। अब महत्वपूर्ण सुधार के तहत हमें बच्चों की परीक्षा उसके स्वयं के स्कूल में करवा रहे हैं लेकिन अध्यापक (परीक्षक) दूसरे स्कूलों के लगा रहे हैं। कुल मिलाकर विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए दूसरी स्कूलों में नहीं जाएंगे, शिक्षक परीक्षा लेने अन्य स्कूलों में जाएंगे।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे