नाबालिग का अपहरण कर रेप के आरोपी को उम्रकैद, जज ने अपने फैसले में लिखा- नारी का अपमान करने वाला सजा का ही हकदार, चाहे बलशाली दुर्योधन हो या रावण

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

शहर की पॅाक्सो कोर्ट संख्या 3 के जज निहालचंद ने अपने फैसले में नाबालिग का अपहरण कर रेप के अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जज ने अपने फैसले में लिखा कि नारी का अपमान करने वाला सजा का ही हकदार, चाहे बलशाली दुर्योधन हो या रावण, जिसने भी महिला का अपमान किया, उनका विनाश हुआ।

पाली। शहर की पॅाक्सो कोर्ट संख्या 3 के जज निहालचंद ने अपने फैसले में नाबालिग का अपहरण कर रेप के अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जज ने अपने फैसले में लिखा कि नारी का अपमान करने वाला सजा का ही हकदार, चाहे बलशाली दुर्योधन हो या रावण, जिसने भी महिला का अपमान किया, उनका विनाश हुआ। पीड़ित पक्ष की ओर से एडवोकेट सुरेश राणा ने पैरवी की। पोक्सो कोर्ट के विशिष्ठ लोक अभियोजक कुलदीप सिंह सोनीगरा ने बताया, पाली जिले में गत 8 फरवरी को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी।

जिसमें बताया, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी नाबालिग बेटी 7 फरवरी 2025 की दोपहर गेहूं पिसाने के लिए गई लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। घर पर रखा फोन खंगाला तो उसमें एक अनजान नम्बर मिला, जो आरोपीका था। रिपोर्ट में अभियुक्त पर पीड़ित ने अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण व रेप करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेसी किया गया। 10 नवंबर को पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन नक 21 साल के अभियुक्त को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत