प्रतापगढ़ में भूकंप का झटका, सहमे लोग : जिला प्रशासन ने सतर्कता के जारी किए निर्देश

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई

प्रतापगढ़ में भूकंप का झटका, सहमे लोग : जिला प्रशासन ने सतर्कता के जारी किए निर्देश

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का उपकेंद्र 24.09 उत्तरी अक्षांश और 74.88 पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार सुबह धरती अचानक कांप उठी और भूकंप के झटकों ने आमजन को सहमा दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई। इसका केंद्र प्रतापगढ़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित रहा। भूकंप सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर आया। झटके इतने तीव्र थे कि प्रतापगढ़ शहर से लेकर आसपास के गांवों तक लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से पुराने और कच्चे मकानों में रह रहे लोग खेतों और खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का उपकेंद्र 24.09 उत्तरी अक्षांश और 74.88 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भले ही तीव्रता मध्यम श्रेणी की रही हो, परंतु इसका असर सीधे तौर पर आमजन के मनोविज्ञान पर देखा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता के निर्देश जारी किए।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित