तालाब में डूबते पोते-पोती को बचाने पानी में कूदी दादी : बकरियां चराने गए थे, नहाने के दौरान डूबने लगे, तीनों की मौत 

ग्रामीण पानी में उतरे और महिला सहित दोनों बच्चों को बाहर निकाला

तालाब में डूबते पोते-पोती को बचाने पानी में कूदी दादी : बकरियां चराने गए थे, नहाने के दौरान डूबने लगे, तीनों की मौत 
ग्रामीण पानी में उतरे और महिला सहित दोनों बच्चों को बाहर निकाला, मगर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 

बरार। राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में तालाब में पोते और पोती को डूबते देखकर उन्हें बचाने के लिए दादी भी पानी में कूद पड़ी, जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंडावर पंचायत के ढाक का चौड़ा निवासी 60 वर्षीय भंवरी देवी भील, उसका 11 वर्षीय पोता हिम्मतराम पुत्र तुलसाराम एवं 11 वर्षीय पोती मीना बकरियां चराने के लिए रविवार सुबह घर से निकले थे।

इस दौरान दोनों चचेरे भाई बहन हिम्मतराम व मीना तालाब किनारे नहा रहे थे। दोनों अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे, जिसे देखकर पास बैठी दादी भी तालाब में उतर गई और दोनों बच्चों के साथ वह भी पानी में डूब गई। पास में बकरियां चरा रहे अन्य लोग दौड़कर आए। उनकी सूचना पर परिजनों के साथ ग्रामवासी भी तालाब पर पहुंच गए। ग्रामीण पानी में उतरे और महिला सहित दोनों बच्चों को बाहर निकाला, मगर तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया