युवाओं को केन्द्र सरकार बना रही बेरोजगार : राहुल

ईआरसीपी को रोकने के लिए केन्द्र को बताया जिम्मेदार

युवाओं को केन्द्र सरकार बना रही बेरोजगार : राहुल

भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार का दिन महिलाओं के नाम था। सवाई माधोपुर में प्रवेश करने के साथ ही जिले की सीमा पर स्थित पीपलवाड़ा गांव में यात्रा का लंच ब्रेक हुआ।

न्यूज सर्विस, नवज्योति/सवाई माधोपुर/सोप। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा टोंक जिले होकर सोमवार को सवाई माधोपुर जिले में प्रवेश कर गई। कुस्तला स्थित भगत सिंह तिराहे पर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के युवाओं के साथ कुठाराघात किया जा रहा है। अग्निवीर योजना देश के सम्मान के साथ मजाक है और युवाओं को पथभ्रष्ट करके उन्हें बेरोजगारी के दलदल में धकेला जा रहा है। युवाओं को केंद्र सरकार बेरोजगार और मजदूर बनाने पर उतारू है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा उन करोड़ों युवाओं के सपनों को जोड़ रही है। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए राजस्थान की कई योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक राजस्थान में जो किया गया है, वह महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन अब जो किया जाएगा वह बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उन्होंने जनकल्याणकारी और विशेष योजनाएं लागू करने पर जोर दिया है। इआरसीपी योजना पर भी राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार इस योजना को पूर्णतया लागू करने के लिए कृत संकल्प है लेकिन नरेंद्र मोदी इस योजना में रोड़ा अटका रहे हैं और इसे राष्ट्रीय कैनाल का दर्जा नहीं दे रहे। चाहे जो कुछ हो हम युवाओं के साथ कभी भी गलत नहीं होने देंगे। सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेसी नेता जयराम रमेश, मंत्री रमेश मीणा, भजन लाल जाटव और विधायक अशोक बैरवा आदि शामिल रहे।

महिलाओं को समर्पित रही यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा में सोमवार का दिन महिलाओं के नाम था। सवाई माधोपुर में प्रवेश करने के साथ ही जिले की सीमा पर स्थित पीपलवाड़ा गांव में यात्रा का लंच ब्रेक हुआ। भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं का हुजूम उम्र रहा है। जिले के जीनापुर में यात्रा का रात्रि विश्राम और ठहराव रहा। साथ चल रही महिलाओं द्वारा लगातार राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य कियौ। भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले में तीन दिन रहेगी और तकरीबन 73 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 

सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ा रही है यात्रा: रमेश 
जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जुड़े यात्रा सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने की ऐतिहासिक मिसाल कायम कर रही है। राहुल गांधी समूचे देश में भारत को जोड़ने का मजबूत संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आज का दिन पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित है। ऐसे में बड़ी तादाद में महिलाएं भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। साथ ही कई महिलाओं ने नेता राहुल गांधी से बातचीत भी की साथ ही महिलाओं को विशेष दर्जा एवं मजबूती प्रदान किए जाने का आह्वान भी किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प