धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा जुगाड़ पलटा, 3 की मौत

चालीस लोग सवार थे, बीस से अधिक घायल

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा जुगाड़ पलटा, 3 की मौत

वहीं जानकारी मिलने पर मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल और मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया गया। 

सवाईमाधोपुर। सवाई माधोपुर के मलारना स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मलारना डूंगर उपखंड के कौथाली गांव में 9 दिवसीय 11 कुंडीय धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें शिरकत करने के लिए करौली जिले के सपोटरा तहसील के माधोराजपुरा गांव से सैकड़ों लोग आए थे। कार्यक्रम समापन के बाद श्रद्धालु जुगाड़ में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इस दौरान रघुवंटी गांव के पास जुगाड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय जुगाड़ में 40 से अधिक लोग सवारे थे। दुर्घटना होते ही मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जुगाड़ को सीधा नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। वहीं जानकारी मिलने पर मलारना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल और मलारना डूंगर सीएचसी पहुंचाया गया। 

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में गुड्डी (7) पुत्री सीताराम मीणा, मोटा (55) पत्नी रामहेत और कमरो (50) पत्नी राजूलाल निवासी माधोराजपुर थाना सपोटरा जिला करौली की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक दर्जन से अधिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मलारना डूंगर सीएचसी से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में हंसो, संतों, साबूती पत्नी रामचरण, गीता, कमला देवी, लाखंती, प्रकाशकी, गुड्डी देवी, साबूती पत्नी गिर्राज, फोरंती, मनोहर बाई, ब्रह्मा, मुकेशी, श्यामलाल, शिमला, पायल व पिंकी शामिल बताई गई हैं।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- जनता मंहगाई के साढ़े साती से गुजर रही
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने पेट्रोल डीजल दामों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला...
कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाने से नहीं रुकेंगी किसानों की आत्महत्याएं, मूल कारण को दूर करने की आवश्यकता: क्रॉपलाइफ इंडिया
मसूद पेज़ेशकियन का ईरान के रक्षा ढांचे को आधुनिक बनाने का आग्रह, चेतावनी देते हुए कहा- शत्रु ने हासिल की नई तकनीकें और उपकरण
कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा