सांसद केंद्र सरकार का सहयोग साबित कर दे तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा: प्रशांत बैरवा

सांसद जौनपुरिया ने कहा, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर जोधपुरिया सड़क का पैसा रुकवा दूंगा।

सांसद केंद्र सरकार का सहयोग साबित कर दे तो  मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा: प्रशांत बैरवा
विधायक प्रशांत बैरवा का कहना है कि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया झूठ बोलते हैं एवं भोली भाली जनता को गुमराह करते हैं। बैरवा ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर आराध्य देव भगवान देव महाराज के जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत करवा कर वनस्थली मोड़ से जोधपुरिया तक 20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग की थी ।

निवाई। विधायक प्रशांत बैरवा का कहना है कि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया झूठ बोलते हैं एवं भोली भाली जनता को गुमराह करते हैं। बैरवा ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर आराध्य देव भगवान देव महाराज के जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत करवा कर वनस्थली मोड़ से जोधपुरिया तक 20 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की मांग की थी । मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में इस सड़क के लिए 18 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। लेकिन सांसद ओछी राजनीतिक करने के लिए देव महाराज के मंदिर परिसर से लोगों को गुमराह करते हुए यह दावा किया था कि इस 18 करोड़ रुपए में 10 करोड़ केंद्र सरकार के हैं ।

मैं सांसद को मीडिया के माध्यम से चैलेंज करता हूं कि वह साबित कर दें कि इस सड़क में केंद्र सरकार का कोई सहयोग है तो मैं अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। अगर सांसद यह साबित नहीं कर पाए तो अपने पद से इस्तीफा दें।विधायक बैरवा ने कहा कि सांसद ने 8 साल के कार्यकाल में निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के लिए या पूरे टोंक जिले के लिए कोई भी बड़ा काम करवाया हो तो वह खुले मंच पर आकर बताएं। विधायक ने कहा कि सांसद ने टोंक जिले में कहीं भी केंद्रीय विद्यालय नहीं खुलवाया जबकि मैंने  तीन साल के कार्यकाल में निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में 5 गवर्नमेंट कॉलेज खुलवा दिए।

विधायक ने यह भी बताया कि निवाई में झिलाय रोड फाटक पर एवं चैनपुरा फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए डीपीआर तैयार होकर रेलवे की परमिशन के लिए सेंटर गवर्नमेंट को गई हुई है। लेकिन सांसद रेलवे की परमिशन भी नहीं दिला पाए विकास करवाना तो दूर की बात है। उल्लेखनीय है कि देवधाम जोधपुरिया में आयोजित कर्नल किरोडीसिंह बैसला की मूर्ति अनावरण समारोह में विधायक प्रशांत बैरवा की मौजूदगी में सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा था कि वनस्थली मोड़ से लेकर देवधाम जोधपुरिया तक नवीन सड़क का निर्माण होगा। जिसमें प्रधानमंत्री सडक योजना द्वारा सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड रूपये खर्च होगें एवं 10 करोड रूपये केन्द्र व 8 करोड रुपए सरकार के खर्च होगें।

मैंने विधायक के सामने ही देव धाम जोधपुरिया में कहा था कि वनस्थली जोधपुरिया सड़क के लिए स्वीकृत 18 करोड़ रुपए में से 10 करोड़ मोदी के हैं मैं आज भी मेरी बात पर कायम हूं । नेशनल हाईवे के अलावा जो भी सड़के बनती है उनमें 60 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार का होता है एवं 40 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार का होता है । केंद्र सरकार से आवंटित बजट को भी राज्य सरकार पूरा खर्च नहीं कर पाती। जब सासद से पूछा गया किविधायक ने चैलेंज किया है अगर आप साबित कर दें की 10 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के हैं तो विधायक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे नहीं तो आप इस्तीफा दे दें। सांसद ने कहा कि इस्तीफा देना है तो विधायक दे दें मैं तो बोल रहा हूं केंद्र सरकार का पैसा है। मैं केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर जोधपुरिया सड़क का पैसा रुकवा दूंगा -सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया

Read More Voice of Gen-Z & Alpha : बंद फैक्ट्रियों से बुझी रोजगार की उम्मीद, युवाओं ने कहा- सरकार आगे आए तो फिर चल सकती हैं मशीनें

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 685 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 685.34 अंक चढ़कर 73,067.81 पर और एनएसई...
इंदिरा एकादशी पर मंदिरों में सजे ठाकुरजी  : भक्तों ने किए दर्शन; पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार और मनोरम झांकियों से भक्तिमय हुआ जयपुर
आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने मीडिया रिपोर्टों पर जताई नाराजगी, कहा-तथ्यों को बढ़ा-चढ़ाकर किया गया पेश
सरकारी नौकरी की दौड़ से बाहर निकलें युवा, रोजगार देने वाले बनें : भजनलाल
राज्यपाल ने राष्ट्रीय 'इंडियन हैयर एण्ड ब्यूटी कॉन्फ्रेन्स' का किया उद्घाटन, सौंदर्य का क्षेत्र आयुर्वेद की भारतीय संस्कृति से हुआ विकसित
पर्यटकों की राह रोकी : टूरिस्ट वाहनों को महल की ओर जाने से रोका जा रहा, देशी-विदेशी सैलानी मायूस लौटे
फिजिक्स का नोबेल की घोषणा : फ्रांसिस हाल्जेन को मिला पुरस्कार, बर्फ में न्यूट्रिनो का पता लगाने की दी थी अनूठी परिकल्पना