उपखंड अधिकारी के प्रयासों से हुआ जमा पानी की समस्या का समाधान

दीपावली से पहले किया सामाधान

उपखंड अधिकारी के प्रयासों से हुआ जमा पानी की समस्या का समाधान

उपखंड अधिकारीरविकांत सिंह नगरपालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं रेल्वे के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से पानी की जेसीबी की सहायता से निकासी करवाई गई।

निवाई। उपखंड अधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित चौधरी कालोनी व बाईपास पुलिया के समीप भरे रहने वाले बरसाती पानी की निकासी की वर्षो पुरानी समस्या का उपखंड अधिकारी रविकान्त सिंह के नेतृत्व में समाधान किया गया। दीपावली के त्यौहार मिली इस सौगात से कालोनीवासियों व आमजन में खुशी की लहर है। उपखंड अधिकारीरविकांत सिंह नगरपालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं रेल्वे के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से पानी की जेसीबी की सहायता से निकासी करवाई गई।

उपखंड अधिकारी रविकांत ने बताया कि कई वर्षो से पानी की उचित निकासी नहीं हो रही थी जिससे कालोनी में हमेशा पानी भरा रहता था। पानी भरा रहने से गंदगी फैलने के साथ ही बदबू आती रहती थी और कई बीमारियां फैल रही थी। इसी प्रकार उपखंड अधिकारीकार्यालय के समीप झिलाय पुलिया के सडक मार्ग पर भी हमेशा भरा रहता था जिससे आए दिन वाहन  दुर्घटनाएं होती रहती थी। उपखंड अधिकारीरविकांतसिंह की पहल पर समस्या का समाधान किया गया। पानी की निकासी होते ही कालोनीवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कालोनीवासियों आमजन ने समस्या का समाधान करने पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प