महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म

मरीज किरण कंवर पत्नी मोहन सिंह, वजीरपुरा की रहने वाली है

महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म
जेल रोड स्थित निजी अस्पताल में रविवार सुबह किरण कंवर (28) ने 6 बजे चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि मरीज किरण कंवर पत्नी मोहन सिंह, वजीरपुरा की रहने वाली है।

टोंक। जेल रोड स्थित निजी अस्पताल में रविवार सुबह किरण कंवर (28) ने 6 बजे चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि tonk। वह पिछले 2 वर्षों से बच्चा नहीं होने से परेशान थी उसने कई जगह से इलाज लिया पर सफलता नहीं मिली। 10 महीने पहले किरण ने परामर्श लिया जिससे मरीज को पहली बार में ही 4 अण्डे बने तथा चारों ही फर्टिलाइज हो गए। इसके बाद जब सोनोग्राफी में 4 बच्चों का पता चला तो मरीज को चौथे महीने में सर्वाइकल एनसर्कलेज किया गया, क्योंकि चार बच्चों की प्रेग्नेन्सी में समय से पूर्व डिलीवरी होने का खतरा रहता है। अत: उससे बचने के लिए चौथे महीने में ही उसका बचाव कर लिया गया। मरीज की डिलीवरी को 8 महीने तक बढ़ाया जा सका। रविवार सुबह मरीज ने 6 बजे चार बच्चों (2 लड़के व 2 लड़की) को जन्म दिया। जच्चा और बच्चे स्वस्थ हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई