2 डॉक्टरों पर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन की एफआईआर : पीड़िता पर बुर्का पहनने का बनाया दबाव, जानें पूरा मामला

इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया

हॉस्पिटल के मालिक सहित दो डॉक्टरों के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला दर्ज करवाया। बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। डॉक्टरों के पास महिला के पर्सनल फोटो-वीडियोज हैं, जिसे दिखाकर डराते-धमकाते हैं, महिला तलाकशुदा है। महिला का मेडिकल करा, उसके बयान भी लिए गए हैं।

उदयपुर। संभाग के सलूंबर थाना क्षेत्र में हॉस्पिटल के मालिक सहित दो डॉक्टरों के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला दर्ज करवाया। मुख्य आरोपी डा. जिस हॉस्पिटल में काम करता था, उसी में थर्ड फ्लोर पर रहता था। महिला के घर पर खाना बनाने के लिए आती थी। पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि डॉक्टरों के पास महिला के पर्सनल फोटो-वीडियोज हैं, जिसे दिखाकर डराते-धमकाते हैं, महिला तलाकशुदा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डॉ. आमिर मेटिन ने बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जांच अधिकारी डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि पीड़िता ने 29 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया है।

उसने बताया कि जब उसने इस बात की जानकारी हॉस्पिटल के मालिक को दी तो उन्होंने भी उसे धर्म परिवर्तन कर मुख्य आरोपी डॉ. आमिर से निकाह करने की सलाह दी। महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे लगातार धमकाना शुरू कर दिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह नवंबर 2024 से प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉ. आमिर मेटिन के यहां खाना बनाने जाती थी। एक माह पहले नौकरी छोड़ दी थी। डॉ. आमिर मेटिन उसे लगातार परेशान करता रहा है। मेटिन बिहार का रहने वाला हड्डी रोग विशेषज्ञ है। डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि गुरुवार को महिला का मेडिकल करा, उसके बयान भी लिए गए हैं।

इनका कहना है
जांच में धर्म परिवर्तन जैसी बात सामने नहीं आई है। दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। 
-राजेश यादव, एसपी सलूम्बर।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण