तीन हजार की रिश्वत लेते वनरक्षक गिरफ्तार

-लकड़ी काटने की मशीन जब्त कर जेल में डालने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत

तीन हजार की रिश्वत लेते वनरक्षक गिरफ्तार
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने संभाग के डूंगरपुर जिले में वेड नाका के वनरक्षक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को संभाग के डूंगरपुर जिले में वेड नाका के वनरक्षक को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


एसीबी बांसवाड़ा के एएसपी माधोसिंह सोढ़ा ने बताया कि परिवादी जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि आरोपी वासुदेव खांट वेड वननाका का वनरक्षक है। वनरक्षक लकड़ी काटने की मशीन जब्त कर जेल में डालने की धमकियां दे रहा था। इसकी एवज में वनरक्षक उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। उसने दो हजार रुपए गुरुवार को ले लिए हैं। पूरी राशि  नहीं देने पर उसे धमकी दी। शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। परिवादी जितेंद्र कुमार को रिश्वत के 3 हजार रुपए देकर वनरक्षक वासुदेव खांट के पास भेजा गया। वनरक्षक ने रिश्वत की राशि ले ली। इशारा मिलते ही टीम पहुंच गई और वनरक्षक वासुदेव खांट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत में दी गई राशि भी जब्त कर ली है। एक टीम आरोपी वनरक्षक वासुदेव के राजपुर भीलुडा में उसके घर की तलाशी भी ली रही है।

 

Read More झीलों का शहर उदयपुर : आचार संहिता की कैंची, शहर के कई प्रोजेक्ट पर ब्रेक

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक