महंगी कार-बग्घी-हैलिकॉप्टर नहीं, जेसीबी बनी दुल्हन की शाही सवारी ; दुल्हन की विदाई का नजारा बिल्कुल अलग

रास्ते भर लोग नजारे को देखकर चौंकते रहे और कैमरे में कैद करते रहे

महंगी कार-बग्घी-हैलिकॉप्टर नहीं, जेसीबी बनी दुल्हन की शाही सवारी ; दुल्हन की विदाई का नजारा बिल्कुल अलग
एक शादी ने सबको हैरान कर दिया। आमतौर पर लोग मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू ,चमचमाती बग्घियों एवं हैलिकॉप्टर को शादियों में विदाई की शाही सवारी मानते हैं, वहीं रूपलाल डूंगरी ने अपनी दुल्हन को जेसीबी के बकेट में बैठाकर घर लाया। इस नजारों को देखकर हर कोई चकित।

उदयपुर। जिले के झाड़ोल क्षेत्र में एक शादी ने सबको हैरान कर दिया। आमतौर पर लोग मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू ,चमचमाती बग्घियों एवं हैलिकॉप्टर को शादियों में विदाई की शाही सवारी मानते हैं, वहीं रूपलाल डूंगरी ने अपनी दुल्हन को जेसीबी के बकेट में बैठाकर घर लाया। इस नजारों को देखकर हर कोई चकित रह गया। कोल्यारी के ढाला गांव में 6 मई को हुई इस शादी में परम्परागत ढंग से सात फेरे लिए गए और अन्य रस्में पूरी हुईं, लेकिन विदाई का नजारा बिल्कुल अलग था। फूलों से सजी कार, चमचमाती बग्घी नहीं, बल्कि सामने खड़ी थी जेसीबी जिसमें दूल्हा और दुल्हन बैठे थे। जैसे शाही शादी में दुल्हन लैंबोर्गिनी या मर्सिडीज में विदा होती है, ठीक वैसे ही अंदाज में यहां जेसीबी बनी शाही सवारी।

30 किलोमीटर का रॉयल सफर
रूपलाल पेशे से जेसीबी ड्राइवर हैं और उनका सपना था कि अपनी दुल्हन को इसी मशीन पर घर लेकर जाए। उन्होंने यह सपना साकार किया और 30 किमी का सफर बकेट में बैठकर तय किया। रास्ते भर लोग इस नजारे को देखकर चौंकते रहे और कैमरे में कैद करते रहे। रूपलाल का कहना है, हृयह मेरा काम और मेरा सपना दोनों है। मैंने पहले ही तय किया था कि अपनी दुल्हन को जेसीबी के बकेट में ही घर लाऊंगा। आज मेरा सपना पूरा हुआ और मैं बहुत खुश हंू।  

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित