दो फार्म हाउस में रेव पार्टी, अप्रवासी समेत 28 युवक-यवतियां गिरफ्तार

गांजा, शराब और आपत्तिजनक चीजें भी बरामद 

दो फार्म हाउस में रेव पार्टी, अप्रवासी समेत 28 युवक-यवतियां गिरफ्तार

अश्लील डांस करती युवतियों पर नोट उड़ा रहे थे युवा, 13 घंटे चली कार्रवाई 

उदयपुर। जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग फार्म हाउस पर दबिश दी, जहां रेव पार्टी में वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। मौके से अप्रवासी सहित 28 व्यक्तियों गिरफ्तार किया गया। अप्रवासी के कब्जे से चार हजार डॉलर भी बरामद किए गए। एक युवती नेपाल से भी बुलाई गई थी। पार्टी में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपए का टिकट रखा गया था। पुलिस ने मौके से गांजा, शराब और आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं। दबिश के दौरान लड़कियां अश्लील डांस कर रही थी और युवक उन पर नोट उड़ा रहे थे। कुछ करेंसी जमीन पर भी बिखरी हुई थी। गिर्वा डिप्टी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि गोगुंदा थाना क्षेत्र के माताजी का खेड़ा में पियाकल प्रियांक पीपी फर्म हाउस पर रात एक बजे दबिश दी गई, वहीं खुमानपुरा स्थित द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर दूसरी टीम ने 3.30 बजे कार्रवाई की। दोनों फार्म हाउस के बीच की दूरी डेढ़ किमी है। युवक-युवतियों से पूछताछ करने और अन्य जानकारी जुटाने में 13 घंटे लग गए। दोनों फार्म हाउस से पुलिस 28 युवक-युवतियों को लेकर अपराह्न 4 बजे गोगुंदा थाने पहुंची।

अलग-अलग राज्यों से बुलाई थी लड़कियां
डिप्टी सिंह के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोगुन्दा थाना क्षेत्र के दो फार्म हाउस पर रेव पार्टी की जा रही है। इनमें बड़ी संख्या में युवक और एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी अलग-अलग राज्यों से लड़कियां बुलाई गई हैं। इस पर एक टीम पियाकल प्रियांक पीपी फार्म हाउस पर कार्रवाई के लिए पहुंची। दूसरी टीम पश्चिम डिप्टी कैलाश खोरीवाल के सुपरविजन में द स्काई साइन हॉलिडे होम फार्म हाउस पर कार्रवाई के लिए पहुंची। पियाकल प्रियांक पीपी फॉर्म हाउस से 5 लड़कियां और आयोजक सहित 8 युवकों को पकड़ा, वहीं द स्काई साइन हॉलिडे फॉर्म हाउस से 5 लड़कियों और 10 युवकों को पकड़ा। सभी लोग वेश्यावृत्ति में लिप्त पाए गए।

आयोजनकर्ता जोधपुर, सिरोही और पाली के
पुलिस ने दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, असम और नेपाल से आई युवतियों को गिरफ्तार किया है। कार्यक्रम का मुख्य आयोजनकर्ता बोरानाडा जोधपुर निवासी अमित प्रधान है। इसके साथ पियाकल प्रियांक पीपी फर्म हाउस से चार युवतियों को पकड़ा गया। वहां से जिगर शाह निवासी स्टोनब्रूक अमेरिका को गिरफ्तार किया। उसके पास से अमेरिकन करेंसी के रूप में 4 हजार डॉलर (3 लाख 20 हजार) बरामद हुए। इसके अलावा गुजरात के बड़ौदा निवासी रोडिया रक्षित, जैमिन, दीपक, हिरेन, दिशांत और साहिल को गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई में मुख्य आयोजनकर्ता वीरेंद्र कुमार निवासी सुमेरपुर पाली, सिद्धार्थ गहलोत निवासी शिवगंज सिरोही को गिरफ्तार किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग