राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 11 जिलों की झांकियां होगी शामिल, दिया जा रहा अन्तिम रूप

मां पन्नाधाय के बलिदान को भी किया जाएगा प्रदर्शित

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 11 जिलों की झांकियां होगी शामिल, दिया जा रहा अन्तिम रूप

झांकी के माध्यम से उदयपुर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी इंगित किया जाएगा।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय पर्व राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस में उदयपुर सहित 11 जिलों की झांकियां भी शामिल की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित विभाग और जिलों की ओर से झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें चित्तौडग़ढ़ जिले से संत मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में भक्ति, शक्ति और त्याग की त्रिवेणी चित्तौडग़ढ थीम पर झांकी सजाई जा रही है। इसमें मेवाड़ के शौर्य के साथ ही मां पन्नाधाय के बलिदान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं सांवरिया सेठ मंदिर की प्रतिकृति भी शामिल रहेगी। बांसवाड़ा जिले से आदिवासी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल मानगढ़ धाम की झांकी तैयार की जा रही है। इसमें गोविन्द गुरु की प्रतिमा तथा राजस्थान के जलियांवाला बाग मानगढ़ धाम के बलिदान का दिग्दर्शन होगा। डूंगरपुर जिले से सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासतों को सहेजते हुए झांकी तैयार की जा रही है। इसमें एक थम्बिया महल, बादल महल, देवसोमनाथ मंदिर और बेणेश्वर धाम को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रतापगढ़ जिले से कांठल-आस्था और प्रकृति का संगम थीम की झांकी रहेगी। इसमें सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण्य, गौतमेश्वर मंदिर के साथ ही गैर नृत्य, स्थानीय मांडना एवं थेवा कला को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

इसी प्रकार सलूम्बर जिले से हाड़ा रानी के बलिदान, महाराणा प्रताप के शौर्य, मां ईडाणा की आस्था एवं जयसमंद झील के माध्यम से मेवाड़ के महाराणाओं की जल संग्रहण के लिए दूरदर्शिता की थीम पर झांकी सजाई जा रही है। झांकियों में स्वच्छता और विकास के बढ़ते कदम भी परिलक्षित होंगे। राजसमंद जिले की झांकी में स्वच्छता का 4 पी मॉडल, माय ऑफिस क्लीन ऑफिस तथा सामूहिक स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं कोटा जिले से कामयाब कोटा थीम पर झांकी सजाई जा रही है। राजधानी जयपुर से भी विकास और सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करती झांकी रहेगी। भरतपुर जिले से युनेस्को वल्र्ड नेचुरल साइट में शामिल केवलादेव घना पक्षी विहार की झांकी प्रस्तुत की जा रही है। वहीं बीकानेर जिला सौलर ऊर्जा में अग्रणी राजस्थान को दर्शाएगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में उदयपुर जिले से नए विषय डेस्टिनेशन हब पर झांकी तैयार की जा रही है। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में तैयार की जा रही इस झांकी में उदयपुर जिले की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को चित्रित करते हुए यहां डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते क्रेज को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के माध्यम से उदयपुर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी इंगित किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर