सफेद सोने के लिए प्रकोप से कम नहीं सफेद मक्खी

कपास की खेती में बदलते प्रतिमान पर राष्टÑीय संगोष्ठी

सफेद सोने के लिए प्रकोप से कम नहीं सफेद मक्खी

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कपास की खेती के बदलते प्रतिमान पर जारी राष्टÑीय संगोष्ठी में देशभर से आए वैज्ञानिकों ने बताया कि सफेद मक्खी कपास की फसल (सफेद सोना) के लिए प्रकोप से कम नहीं है। इसके लिए संगोष्ठी में शामिल वैज्ञानिकों ने सफेद मक्खी सहित कीट नियंत्रण के संबंध में शोध पत्र प्रस्तुत किए।

 उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कपास की खेती के बदलते प्रतिमान पर जारी राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से आए वैज्ञानिकों ने बताया कि सफेद मक्खी कपास की फसल (सफेद सोना) के लिए प्रकोप से कम नहीं है। इसके लिए संगोष्ठी में शामिल वैज्ञानिकों ने सफेद मक्खी सहित कीट नियंत्रण के संबंध में शोध पत्र प्रस्तुत किए। बुधवार को इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन होगा। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. डीपी सैनी ने बताया कि संगोष्ठी के ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र में गुलाबी सुंडि से कपास की फसल में होने वाले नुकसान पर वैज्ञानिकों एवं प्राइवेट कंपनियों के अधिकारियों की चर्चा हुई। वैज्ञानिकों ने कपास की फसल में कीट व्याधियों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए फसल चक्रिकरण वर्ष में एक ही बार कपास की फसल लेने वैकल्पिक पौषक पौधों का नियंत्रण उचित फसल प्रबंधन एवं फील्ड सेनिटेशन तथा रसायनिक कीट नियंत्रकों के अलावा जैविक कीट नियंत्रक जैसे नीम तेल के प्रयोग का सुझाव दिया। डॉ ऋषि कुमार ने उत्तर भारत में कपास की वर्तमान स्थिति, सफेद मक्खी के बढ़ते प्रकोप के कारण एवं सर्वे का डाटा प्रस्तुत किया। सत्र में मुख्य रूप से बीटी कॉटन की किस्मों पर जोर दिया। तकनीकी सत्र में लीड लेक्चर के दौरान कपास की खेती में यंत्रीकरण पौधों की उचित बढ़वार के लिए वृद्धि नियंत्रकों के प्रयोग, खेती में जुटे किसानों एवं व्यवसायिक श्रमिकों के लिए रक्षात्मक परिधान, कपास की संकर किस्मों की वर्षा आधारित खेती के परिदृश्य, ड्रिप सिंचाई द्वारा उर्वरकों के प्रयोग इत्यादि पर 10 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई रोड चालान राजस्व और ओवरलोड कार्रवाई में आरटीओ प्रथम प्रदेश में अव्वल, 18 हजार से अधिक मामलों में कार्रवाई
रोड चालान राजस्व व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ प्रथम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान...
बर्लिन पहुंचे राहुल गांधी, ओवरसीज कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
53 वर्ष के हुए जॉन अब्राहम : मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत, जानें अभिनेता से निर्माता बनने तक के सफर के बारे में 
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरिदेव जोशी को विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, वासुदेव देवनानी ने कहा- राजस्थान की राजनीति के सशक्त स्तंभ और अनुभवी जननेता थे हरिदेव जोशी
पीएम मोदी ने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर इथियोपिया सरकार का आभार व्यक्त किया, बोलें-मेरे लिए बहुत गर्व की बात
आरजीएचएस अधिकृत केमिस्टों छह महीने से नहीं हुआ भुगतान, सरकार से लगाई गुहार
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कल से 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे घर से काम, जानें पूरा मामला