सलूंबर में तीन मंजिला मकान की छत पर दिखा पैंथर, ड्रोन से चौकसी

आसपास में रहने वालों से रात में बाहर नहीं निकलने की अपील

सलूंबर में तीन मंजिला मकान की छत पर दिखा पैंथर, ड्रोन से चौकसी
टीम ने संबंधित क्षेत्र के घरों की छतों पर चढ़कर पैंथर की तलाश की, लेकिन वह नहीं दिखा। 

उदयपुर। सलूंबर जिला मुख्यालय के बीचोबीच नागदा बाजार स्थित एक तीन मंजिला भवन पर पैंथर देखा गया। इससे क्षेत्र में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची लेकिन तब तक पैंथर ओझल हो चुका था। चौकसी बढ़ातेवन विभाग ने ड्रोन भी उड़ाया, वहीं एहतियात के तौर पर दुकानों को शाम 5 बजते ही बंद करवा दिया। इतना ही नहीं किसी भी स्थिति से निबटने के लिए उदयपुर से शूटर को भी बुला लिया गया है। साथ ही नागदा बाजार एवं आसपास में रहने वालों से रात में बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे यह बालिका स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी, तभी उसकी नजर सामने स्थित मकान की छत पर पैंथर पर पड़ी। बालिका ने शोर मचाया तो परिजन भागकर आए।

पैंथर वहां से पास में स्थित एक अन्य घर की छत पर चला गया। पैंथर एक घर से दूसरे घर की छत आता-जाता रहा। पैंथर के शहर में मूवमेंट से क्षेत्रवासी घबरा गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके मूवमेंट के वीडियो बना लिए जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने से दहशत का माहौल बन गया। इन वीडियो में पैंथर छत की मुंडेर पर खड़ा होकर नीचे झांकता नजर आ रहा है।  रेस्क्यू टीम ने पैंथर का मूवमेंट ट्रेक करने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, लेकिन पैंथर कहीं से भी गुजरते हुए दिखाई नहीं दिया। टीम ने संबंधित क्षेत्र के घरों की छतों पर चढ़कर पैंथर की तलाश की, लेकिन वह नहीं दिखा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म हरियाणा में कानून-व्यवस्था संभालने में सरकार विफल : हत्या, लूट और फायरिंग से लोगों में भय, सैलजा ने कहा- अपराधियों में कानून का डर खत्म
बढ़ते अपराध को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, फिरौती और गोलीबारी...
विधानसभा में जनता के मुद्दों पर सरकार से लड़ेंगे लड़ाई, जूली ने कहा- तमाम मुद्दों पर सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरेंगे
ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार