पीएनबी में निकली है 750 पर्दो पर बंपर भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारिख बढ़ी, जानें कैसे करें आवेदन ?

PNB में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी

पीएनबी में निकली है 750 पर्दो पर बंपर भर्तियां, आवेदन की आखिरी तारिख बढ़ी, जानें कैसे करें आवेदन ?
पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 दिसंबर 2025 कर दी है। स्नातक पास 20–30 वर्ष आयु वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 48,480 से 85,920 रुपये वेतन मिलेगा। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा।

नई दिल्ली। अगर आपने भी स्नातक कर रखी है और अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए भी ये सुनहरा मौका हैं क्योंकि, पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है, जिसके लिए बैंक की तरफ से आवेदन की आखरी तारिख को बढ़ा दिया गया है और अब आप भी इन पदों पर करीब 01 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, इससे पहले आ​वेदन की आखिरी तारिख 23 नवंबर 2025 निर्धारित की गई थी। 

वेतनमान

इस भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

पात्रता 

Read More पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 : सूची में 2165 अभ्यर्थी पात्रता जांच के लिए शामिल, आयोग ने जारी की विचारित सूची

जो भी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा बैंक की तरफ से विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। 

Read More हो गई परीक्षा : छात्राओं के बाल चैक किए, कानों की बाली-झुमके उतरवाए, लड़के के टीशर्ट के मेटल बटन भी काटे

योग्यता

Read More सीबीएसई ने जारी किया री-इवैल्यूएशन परिणाम ; ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट, जानें 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

ऐसे करें खुद से अप्लाई

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा। इसके ​बाद आपको अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नबंर दर्ज करना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद आपको अपने दस्तावेज अपलोड़ करने होंगे और अपना फॉर्म सब्मिट करना होगा, इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन का प्रिंट आउट लेना होगा। 

कैसे होगा चयन

बता दें कि, इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
केंद्र सरकार ने राजस्थान में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटरशेड विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।...
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव