25 साल बाद कामकाज बंद : वर्ष 2000 में पाक में किया था काम शुरू, माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान से अचानक बोरिया-बिस्तर समेटा

भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा 

25 साल बाद कामकाज बंद : वर्ष 2000 में पाक में किया था काम शुरू, माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान से अचानक बोरिया-बिस्तर समेटा

पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ्ट का कामकाज 25 साल बाद बंद हो गया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ्ट का कामकाज 25 साल बाद बंद हो गया है। 2000 में इस कंपनी को पाकिस्तान लाने वाले सीईओ के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने यह फैसला लिया है। राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा। इससे पाकिस्तान के तकनीकी क्षेत्र को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने भी इस पर चिंता जताई है। माइक्रोसॉफ्ट ने 7 मार्च, 2000 को पाकिस्तान में काम करना शुरू किया था। कंपनी ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के अपना कामकाज बंद कर दिया। माइक्रोसॉफ्ट के पहले कंट्री हेड जव्वाद रहमान ने कहा, आज मुझे पता चला कि माइक्रोसॉफ्ट ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान में अपना कामकाज बंद कर दिया है। बचे हुए कर्मचारियों को भी बता दिया गया है। इस तरह एक युग का अंत हो गया।

कामकाज बंद करने की वजह :

माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। लेकिन, माना जा रहा है कि पाकिस्तान की खराब अर्थव्यवस्था, राजनीतिक अस्थिरता और व्यापार की मुश्किल परिस्थितियों के कारण यह फैसला लिया गया है। बार-बार सरकारें बदलने, ज्यादा टैक्स लगने, रुपए की कीमत में गिरावट और टेक्नोलॉजी के आयात में दिक्कतों के कारण मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए यहां काम करना मुश्किल हो गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में पाकिस्तान का व्यापार घाटा 24.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया। जून 2025 तक विदेशी मुद्रा भंडार घटकर सिर्फ 11.5 अरब डॉलर रह गया। इसका सीधा असर टेक्नोलॉजी के आयात और निवेशकों के भरोसे पर पड़ा।

पूर्व राष्ट्रपति ने बताया पाकिस्तान का सच :

Read More ईरानी सरकार का दावा: अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,300 से अधिक नागरिकों की मौत; 9,669 नागरिक ठिकाने हुए नष्ट, अमेरिका-इजरायल जानबूझकर बुनियादी ढांचे को बना रहे निशाना

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण अवसर खोने से यह स्थिति आई है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में माइक्रोसॉफ्ट का कामकाज बंद होना हमारी अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक संकेत है। मुझे फरवरी 2022 का वह दिन याद है, जब बिल गेट्स मेरे ऑफिस आए थे। मैंने पाकिस्तान के लोगों की तरफ से उन्हें पोलियो खत्म करने में मदद करने के लिए हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया था।

Read More दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य

भारत से पंगा लेना भी पड़ा महंगा :

Read More भारत ने यूएनएचआरसी में दोहराया आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा, एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर दिया जोर

भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते भी हाल के वर्षों में खराब हुए हैं। भारत में हुए आतंकी हमलों और भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग खत्म हो गया। 2018 में यह व्यापार 3 अरब डॉलर था, जो 2024 में घटकर 1.2 अरब डॉलर रह गया। हाल में हुए संघर्ष के बाद तो स्थिति और खराब हो गई। जरूरी दवाओं का आयात भी अब तीसरे देशों के जरिए हो रहा है। इससे देरी और लागत बढ़ रही है। इस राजनीतिक तनाव ने पाकिस्तान में निवेश के माहौल को और खराब कर दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर