इजरायल-हमास मतभेदों को कम करने के प्रयास में जुटे अमेरिका और अरब देश

इजरायल-हमास मतभेदों को कम करने के प्रयास में जुटे अमेरिका और अरब देश

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को मिस्र के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पेरिस में हुई बैठक में हमास इस बात पर लचीलापन दिखा रहा था कि युद्ध विराम कितने समय तक रहेगा।

वाशिंगटन। अमेरिका और अरब देश गाजा में युद्ध विराम और इजरायली बंधकों को रिहा करने संबंधी समझौते पर सहमति बनाने के लिए इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच मतभेदों को कम करने का प्रयास कर रहे हैं। 

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को मिस्र के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पेरिस में हुई बैठक में हमास इस बात पर लचीलापन दिखा रहा था कि युद्ध विराम कितने समय तक रहेगा। इजरायली प्रतिनिधिमंडल युद्ध विराम की अवधि और कई फ़िलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन गाजा निवासियों को एन्क्लेव के उत्तरी भाग में लौटने की अनुमति देने या युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की गारंटी देने में झिझक रहा था।

उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर 2023 को, हमास ने गाजा से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए, गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया, और हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि गाजा पट्टी में अब तक कम से कम 29,500 लोग मारे गये हैं।

इसके अलावा, 24 नवंबर को, कतर ने इजरायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम, कुछ कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर एक समझौते में मध्यस्थता की। युद्धविराम को कई बार बढ़ाया गया और यह एक दिसंबर को समाप्त हो गया। माना जाता है कि गाजा में अब भी 100 से अधिक बंधक हमास के पास हैं।

Read More ट्रंप ने मार्क रुट्टे से की मुलाकात : बैठक के बाद ईरान युद्ध में अमेरिका का समर्थन नहीं करने पर की नाटो की आलोचना, बातचीत के विवरण का खुलासा नहीं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार...
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान