नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को सात साल और जेल की सजा

33 साल जेल में रहेंगी आंग

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को सात साल और जेल की सजा

सभी पांच आरोप कथित तौर पर राज्य के फंड से खरीदे गए हेलीकॉप्टर के पट्टे और उपयोग से संबंधित हैं।

नाएप्यीडॉ। म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ की एक अदालत ने देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू की और पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट को भ्रष्टाचार के पांच आरोपों में और सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई है। रिपोर्ट के अनुसार नायप्यीडॉ केंद्रीय कारागार के अंदर आयोजित अदालती सुनवाई में सजा की घोषणा की गई और अभियुक्तों को इस सजा के खिलाफ अपील करने का अधिकार है। सभी पांच आरोप कथित तौर पर राज्य के फंड से खरीदे गए हेलीकॉप्टर के पट्टे और उपयोग से संबंधित हैं। आंग सान सू की और विन म्यिंट ने कथित तौर पर अपने पदों का दुरुपयोग किया और अधीनस्थों को हेलीकॉप्टर किराए पर लेने, खरीदने और बनाए रखने की अनुमति देते समय सभी आवश्यक कानूनी तथा वित्तीय नियमों का पालन नहीं करके देश के धन को नुकसान पहुंचाया।

ये आरोप आंग सान सू की के खिलाफ आपराधिक और प्रशासनिक मामलों की श्रृंखला में अंतिम हैं। वह शुक्रवार की सजा सहित कुल 33 साल जेल में बिताएंगी। वर्ष 1991 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग ने फरवरी 2021 तक म्यांमार के राज्य परामर्शदाता के रूप में कार्य किया। उसी दौरान एक आपातकालीन स्थिति में सत्ता हस्तांतरण के लिए एक संवैधानिक तंत्र का उपयोग करके सेना ने देश में सत्ता हथिया ली। जुंटा ने उनकी सरकार को उखाड़ फेंका और तत्कालीन राष्ट्रपति विन म्यिंट के साथ उन्हें नजरबंद कर दिया। दोनों को जल्द ही नाएप्यीडॉ केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प