डेटा ट्रांसमिशन में मिली चीन को बड़ी कामयाबी, नया संचार उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च
तकनीकी परीक्षणों के लिए उपयोग
चीन ने हैनान के वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट से संशोधित लॉन्ग मार्च-7 रॉकेट के जरिए एक नया संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। यह उपग्रह मुख्य रूप से सैटेलाइट संचार, रेडियो-टीवी प्रसारण, डेटा ट्रांसमिशन सेवाओं और संबंधित तकनीकी परीक्षणों के लिए उपयोग किया जाएगा।
बीजिंग। चीन ने मंगलवार को हैनान प्रांत में वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से एक नया संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, लॉन्ग मार्च-7 रॉकेट के एक संशोधित संस्करण के जरिए प्रक्षेपित किया गया यह उपग्रह सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में प्रवेश कर गया है।
इस उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से उपग्रह संचार, रेडियो व टेलीविजन प्रसारण और 'डेटा ट्रांसमिशन' जैसी सेवाओं के साथ-साथ संबंधित प्रौद्योगिकी परीक्षण के लिए किया जाएगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jun 2026 16:30:52
हीरो मोटोकॉर्प ने अपने जयपुर स्थित सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी में हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली की 10वीं वर्षगांठ का...

Comment List