अमेरिका के मिसिसिपी में सनकी व्यक्ति का कहर, बच्चे और पादरी समेत छह लोगों की हत्या

सनकी हमलावर ने पादरी और परिवार सहित 6 को मारा

अमेरिका के मिसिसिपी में सनकी व्यक्ति का कहर, बच्चे और पादरी समेत छह लोगों की हत्या

मिसिसिपी के क्ले काउंटी में 24 वर्षीय डारिका मूर ने अपने पिता, भाई और पादरी सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

मिसिसिपी। अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के क्ले काउंटी में एक सनकी हमलावर ने कहर बरपाते हुए अपने परिवार के कुछ सदस्यों और एक पादरी सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात हुई इस जघन्य घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 24 वर्षीय डारिका एम. मूर के रूप में हुई है।

शेरिफ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले की शुरुआत डेविड हिल रोड स्थित एक घर से हुई, जहाँ डारिका मूर ने अपने पिता ग्लैन मूर (67), भाई क्विंटन मूर (33) और चाचा विली एड गाइन्स (55) को गोलियों से भून दिया। इसके बाद आरोपी अपने भाई का ट्रक लेकर कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य रिश्तेदार के घर पहुँचा, जहाँ उसने अपनी सात वर्षीय चचेरी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, वहां मौजूद एक अन्य छोटा बच्चा उसका  शिकार होने से बच गया।

हत्या का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोपी इसके बाद पास के एक चर्च पहुँचा और वहां मौजूद पादरी बैरी ब्रैडली और उनके भाई सैमुअल ब्रैडली की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह पादरी की कार छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आधी रात के करीब एक रोडब्लॉक के दौरान आरोपी को हथियार सहित धर दबोचा।

क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने इस घटना को एक भयानक पारिवारिक त्रासदी बताया है। हालांकि, अभी तक सामूहिक हत्याकांड के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिला अटॉर्नी कार्यालय ने कहा है कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए वे आरोपी के खिलाफ मृत्युदंड की मांग करेंगे। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों का मानना है कि मूर ने अकेले ही यह काम किया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया 

Read More पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल रवाना: बोलें-दोनों देशों के संबंध और होंगे मजबूत, साझा विजन से भविष्य होगा खुशहाल 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब