इक्वाडोर हिंसा: काबू पाने के लिए नौ प्रांतों, तीन नगरपालिकाओं में आपातकाल घोषित

बढ़ती हिंसा के बीच 60 दिनों का आपातकाल लागू

इक्वाडोर हिंसा: काबू पाने के लिए नौ प्रांतों, तीन नगरपालिकाओं में आपातकाल घोषित
राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने आपराधिक हिंसा और हत्याओं में वृद्धि के बाद इक्वाडोर के नौ प्रांतों में 60 दिनों के लिए आपातकाल घोषित किया है। इसका उद्देश्य आपराधिक ढांचों को नष्ट करना है।

क्विटो। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने नौ प्रांतों और तीन नगरपालिकाओं में 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की है, क्योंकि देश में आपराधिक हिंसा में वृद्धि होने के कारण गंभीर आंतरिक अशांति उत्पन्न हो गई है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को दी। राष्ट्रपति द्वारा बुधवार को हस्ताक्षरित डिक्री के अनुसार, गुरुवार से तटीय क्षेत्र के गुयास, मनाबी, सांता एलेना, लॉस रियोस, एल ओरो और एस्मेराल्डास प्रांतों, पिचिता और सैंटो डोमिगो के मध्य-उत्तरी प्रांतों के साथ-साथ अमेजाॅन क्षेत्र के सुकुम्बियोस प्रांत में आपातकाल लागू किया गया है।

यह आपातकाल मध्य प्रांत कोटोपैक्सी के ला माना नगर पालिका के साथ-साथ एंडियन प्रांत बोलिवर के लास नावेस और एचेंडिया नगर पालिकाओं में भी लागू किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस अध्यादेश की 60 दिन की वैधता का उद्देश्य हिंसा को नियंत्रित करना, चल रहे या आसन्न खतरों को बेअसर करना और आपराधिक संरचनाओं को नष्ट करना है।

राष्ट्रीय पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल एक नवंबर से 23 दिसंबर के बीच, इक्वाडोर में गुयास, लॉस रियोस, मनाबी, एल ओरो,  एस्मेराल्डास, सांता एलेना, सैंटो डोमिगो और सुकुम्बियोस प्रांतों में हत्या के 1,232 दर्ज किए गए थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
नई दिल्ली में आयोजित 36वीं डब्ल्यूएमसीसी बैठक में भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति बनाए रखने...
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल