फिनलैंड ने किया नाटो की सदस्यता का आवेदन, मास्को और उनके देश के संबंधों में कोई बदलाव नहीं

पेल्टारी ने द फाइनेंशियल टाइम्स से बातचीत में कहा कि सब कुछ शांत है और उम्मीद है कि यह शांति बनी रहेगी।

फिनलैंड ने किया नाटो की सदस्यता का आवेदन,  मास्को और उनके देश के संबंधों में कोई बदलाव नहीं

फिनलैंड की सुरक्षा खुफ़यिा सेवा (सुपो) के निदेशक एंट्टी पेल्टारी ने कहा है कि फिनलैंड के नाटो सदस्यता आवेदन जमा करने के बाद से मास्को और उनके देश के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है।

हेलसिंकी। फिनलैंड की सुरक्षा खुफ़यिा सेवा (सुपो) के निदेशक एंट्टी पेल्टारी ने कहा है कि फिनलैंड के नाटो सदस्यता आवेदन जमा करने के बाद से मास्को और उनके देश के संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है। पेल्टारी ने द फाइनेंशियल टाइम्स से बातचीत में कहा कि सब कुछ शांत है और उम्मीद है कि यह शांति बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सबसे सकारात्मक बात यह है कि आवेदन करने के बाद से कुछ नहीं हुआ। उससे भी ज्यादा सकारात्मक चीज यह है कि हम तैयार है और अपने समाज की रक्षा करने में सक्षम है। खुफिया प्रमुख ने कहा कि हेलसिंकी ने यूक्रेन और रूस के संघर्ष के दौरान काफी सतर्कता बरती है।

स्वीडन और फिनलैंड ने 18 मई को नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग के समक्ष सदस्याता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। इघर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने नाटो की सदस्यता के लिए स्वीडन और फ़निलैंड को समर्थन देने की एवज में  कुछ शर्ते रखी है। इनमे अंकारा द्वारा प्रतिबंधित उन संगठनों जिनको तुर्की अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है, को वित्तीय और राजनीतिक समर्थन रोकने की मांग की गयी है। हालांकि इस मसले को लेकर हेलसिंकी, स्टाकहोम और अंकारा के बीच बातचीत शुरू हुयी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू