अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग : 2 सुरक्षा प्रहरी घायल, ट्रंप ने कहा- यह घिनौना कृत्य

संदिग्ध एक विदेशी है

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग : 2 सुरक्षा प्रहरी घायल, ट्रंप ने कहा- यह घिनौना कृत्य
यह घटना वाशिंगटन डीसी के भीड़भाड़ वाले इलाके, फारागट स्क्वायर के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी हो गई। इस गोलीबारी के मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई फायरिंग में दो सुरक्षा प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में नेशनल गार्ड के जवानों के साथ एक और व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। यह घटना वाशिंगटन डीसी के भीड़भाड़ वाले इलाके, फारागट स्क्वायर के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी हो गई। इस गोलीबारी के मामले में एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने सुरक्षा प्रहरियों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पास में मौजूद नेशनल गार्ड के दूसरे जवानों ने उसे पकड़ लिया, जिन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी। संदिग्ध की पहचान अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल की पहचान संदिग्ध के रूप में हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की निंदा करते हुए इसे घिनौना हमला और बुराई, नफरत और आतंकवाद का कृत्य बताया। ट्रंप ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि मैं जानकारी के आधार पर रिपोर्ट कर सकता हूं। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को भरोसा है कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध एक विदेशी है, जो अफगानिस्तान से हमारे देश में आया है। 

Tags: firing

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस