Golden Globes 2026: कौन है ओवेन कूपर? जिन्होनें 16 साल की उम्र में जीता गोल्डन ग्लोब अवार्ड

गोल्डन ग्लोब्स में नया इतिहास

Golden Globes 2026: कौन है ओवेन कूपर? जिन्होनें 16 साल की उम्र में जीता गोल्डन ग्लोब अवार्ड

16 वर्षीय ओवेन कूपर ने गोल्डन ग्लोब 2026 में सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा, टीवी श्रेणी में सबसे कम उम्र के विजेता बने।

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक गोल्डन ग्लोब अवाड्‌र्स 2026 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है और इस बार मात्र 16 साल के ओवेन कूपर ने सहायक अभिनेता का खिताब अपने नाम करके गोल्डन ग्लोब्स में इतिहास रच दिया है। वह टेलीविजन में बतौर सहायक अभिनेता यह सम्मान जीतने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के विजेता बन गए हैं। वैरायटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिर्फ 16 साल की उम्र में एडोलेसेंस स्टार ने क्रिस कोल्फर को पीछे छोड़ दिया, जो 2010 में 'ग्ली' के लिए यह अवॉर्ड जीतने के समय 20 साल के थे। हरेक साल यह अवार्ड उनको प्रदान किया जाता है जिन्होंने फिल्मों में अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय, कहानी और उन्नत तकनीक से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली हो। 

इस जीत के साथ कूपर अब तक के दूसरे सबसे कम उम्र के मेल गोल्डन ग्लोब विजेता भी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड अभी भी रिकी श्रोडर के नाम है, जो 1980 में 'द चैम्प' के लिए न्यू स्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने के समय मात्र 9 साल के थे। कूपर ने सम्मान लेते हुए कहा, यहां गोल्डन ग्लोब्स में खड़ा होना बिलकुल भी असली नहीं लग रहा है। कूपर का यह कहना था कि दर्शक हंसी को रोक नहीं सके। उन्होंने कहा, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद अविश्वसनीय यात्रा रही है। इन लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।

कूपर ने अपने शुरुआती अभिनय के अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक समय अपनी ड्रामा क्लास में एकमात्र लड़के थे। हालांकि, उन्होंने माना कि यह 'शर्मनाक' था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर दिन सीखते रहे। खासकर कमरे में मौजूद अभिनेताओं से। कूपर के लिए गोल्डन ग्लोब सम्मान एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिन्होंने हाल ही में एक लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या फिल्म में बेहतरीन सहायक अभिनेता के लिए एमी जीता था, जिससे वह एमी के इतिहास में सबसे कम उम्र के मेल अभिनेता विजेता बन गए। वैरायटी ने बताया कि नेटफ्लिक्स की एडोलेसेंस में जेमी मिलर के रूप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें पहचान दिलाई।

उल्लेखनीय है कि सहायक अभिनेता श्रेणी में कूपर का मुकाबला जिन अभिनेताओं से था वे थे- एशले वाल्टर्स (एडोलेसेंस), बिली क्रूडुप (द मॉर्निंग शो), जेसन आइजैक (द व्हाइट लोटस), ट्रामेल टिलमैन (सेवरेंस) और वाल्टन गोगिन्स (द व्हाइट लोटस)। एडोलेसेंस एक प्रमुख अवॉर्ड दावेदार के रूप में उभरी है। एमी में कूपर की जीत के अलावा सीरीज ने बेस्ट लिमिटेड सीरीज, स्टीफन ग्राहम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और एरिन डोहर्टी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान जीता।

Read More शादी के बाद रोमांटिक अंदाज में नजर आए रश्मिका-विजय, उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस

कूपर को क्रिटिक्स चॉइस सम्मान और गोथम टीवी सम्मान भी मिला है और वह वर्तमान में एसएजी-एएफटीआरए अभिनेता सम्मान के लिए नामांकित हैं। इस साल सीरीज को पांच गोल्डन ग्लोब नामांकन मिले, जिसमें कूपर और वाल्टर्स, स्टीफन ग्राहम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता इन ए लिमिटेड सीरीज, एरिन डोहर्टी को सहायक अभिनेत्री और बेस्ट लिमिटेड सीरीज के लिए नामांकन शामिल हैं।

Read More 2 मार्च से बंद हो जाएगा भारत-नेपाल बॉर्डर, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर भी रोक

सहायक अभिनेता श्रेणी में कॉमेडी, ड्रामा और लिमिटेड सीरीज सहित सभी टेलीविजन जॉनर शामिल हैं। पिछले साल के विजेता शोगुन के लिए तादानोबू असानो थे। 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स की आयोजक निक्की ग्लेजर हैं और यह बेवर्ली हिल्टन होटल से सीबीएस पर लाइव प्रसारित होगा। टेलीकास्ट का प्रोडक्शन डिक क्लार्क प्रोडक्शंस ने किया है, जिसमें ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Read More सर्वोच्च सुरक्षा परिषद सचिव लारीजानी ने दी चेतावनी, कहा-पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करता रहेगा ईरान

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब