अमेरिका में समुद्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य लापता

एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल था

अमेरिका में समुद्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से एक व्यक्ति की मौत, अन्य लापता

अमेरिकी तट रक्षक, काउई पुलिस विभाग, काउई अग्निशमन विभाग और काउई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी सहित कई एजेंसियों ने घटना का संज्ञान लिया।

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के प्रशांत महासागर में स्थित हवाई प्रांत के समुद्री क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि दो अन्य लापता हैं। काउई पुलिस डिस्पैच को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:20 बजे (2320 जीएमटी) घटना की रिपोर्ट मिली, काउई काउंटी ने कहा कि अली काउई एयर टूर्स एंड चार्टर्स के साथ एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल था।

अमेरिकी तट रक्षक, काउई पुलिस विभाग, काउई अग्निशमन विभाग और काउई आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी सहित कई एजेंसियों ने घटना का संज्ञान लिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार तटीय मार्ग पर पैदल यात्रियों ने हेलिकॉप्टर को पानी में गिरते देखा और इस घटना की सूचना दी। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:25 बजे (0025 जीएमटी) एक व्यक्ति को बरामद किया गया और उसकी मौत की पुष्टि की गई। एजेंसियां दो अन्य लोगों की तलाश में जुटीं हैं और बचाव अभियान जारी है। 

 

Tags: crash

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के भाव में सीमित उतार-चढ़ाव। चांदी 3500 रुपए घटकर 2,77,500 रुपए प्रति किलो। शुद्ध सोना...
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 
पीएम मोदी का केरल-तमिलनाडु दौरा: 16,450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी