32 महीने बाद जेल से बाहर इमरान खान आएंगे, शहबाज शरीफ सरकार का अस्पताल में शिफ्ट करने का ऐलान

इमरान खान: 32 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

32 महीने बाद जेल से बाहर इमरान खान आएंगे, शहबाज शरीफ सरकार का अस्पताल में शिफ्ट करने का ऐलान

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पीएम इमरान खान को आंखों के गंभीर संक्रमण के इलाज हेतु जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। उनकी दाहिनी आंख की रोशनी 85% तक कम हो गई है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 32 साल बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। उनको अपने मुकदमों में कोई राहत नहीं मिली है बल्कि आंखों की इलाज की वजह से बाहर लाया जा रहा है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने इमरान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट करने का फैसला लिया है। शहबाज सरकार में मिनिस्टर डॉक्टर तारिक फजल चौधरी ने शनिवार को इस फैसले की जानकारी दी है। यह कदम ऐसे समय लिया गया है, जब विपक्ष दल इमरान खान की सेहत के मुद्दे पर पार्लियामेंट हाउस में धरना दे रहे हैं। जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने शनिवार को इमरान खान का चेकअप और इलाज आंखों के स्पेशलिस्ट की मेडिकल फैसिलिटी में कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद पीटीआई और दूसरे दलों ने प्रदर्शन जारी रखा। ऐसे में फजल चौधरी ने खान को अस्पताल शिफ्ट करने का ऐलान किया।

इमरान खान के मामले में कानून का पालन होगा

तारिक फजल चौधरी ने एक्स पर लिखा, इमरान खान की सेहत को देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट करने और एक मेडिकल बोर्ड बनाने का फैसला किया गया है। हमारी सरकार इंसानियत और कानून को पहले रखती है। इस जिम्मेदारी को पूरा किया जाएगा। फजल चौधरी ने पीटीआई के आरोपों पर यह भी कहा कि सेहत जैसे सेंसिटिव मुद्दे पर पॉलिटिक्स नहीं होनी चाहिए। इमरान की हेल्थ पर प्रोपेगैंडा या पॉलिटिकल पॉइंट-स्कोरिंग से बचा जाना चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर रही है और हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इमरान खान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इमरान की पार्टी पीटीआई ने परिवार और पर्सनल डॉक्टरों से मंजूरी लिए बिना अपने नेता को किसी हॉस्पिटल में ट्रांसफर से मना किया है। पार्टी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से कहा गया है कि इमरान खान की जांच कम से कम परिवार के सदस्य की मौजूदगी में की जाए।

इमरान खान की आंख में परेशानी

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य अगले एक महीने तक बंद : आसमान छू सकती है तेल की कीमतें; 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की संभावना, अर्थशास्त्री ब्रूस कासमैन ने जताई चिंता

साल 2023 (बीते 32 महीने) से जेल में बंद इमरान खान की हालिया हेल्थ रिपोर्ट में कहा गया है कि खान की एक आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उनको इलाज मुहैया कराने के लिए कहा है। इस मुद्दे पर पीटीआई और दूसरे विपक्ष दल आंदोलन कर रहे हैं।

Read More अमेरिका की चांद की ओर ऐतिहासिक उड़ान : 54 साल बाद इतिहास की दहलीज पर नासा, आर्टेमिस-II मिशन के पहले 48 घंटे सबसे अहम, पढ़ें सब कुछ

वकील सलमान सफदर को एमिकस क्यूरी बनाया गया था। वह मंगलवार को जेल में इमरान से मिले। उन्होंने जेल में इमरान की सेहत के बारे में सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इमरान ने सफदर को बताया कि हालिया दिनों में कुछ इलाज के बावजूद उनकी दाहिनी आंख की रोशनी 85 फीसदी खत्म हो गई है।

Read More दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैती तेल टैंकर पर ईरानी ड्रोन हमला: 24 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया, समुद्र में तेल रिसाव का बढ़ा खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग