भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर

डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, रक्षा और रेलवे क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अब्लाक्वा से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों ने कृषि अनुसंधान, प्रशिक्षण और जैव विविधता पर दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जयशंकर ने बहुध्रुवीयता और रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुडजेटो अब्लाक्वा से मुलाकात के बाद कहा कि भारत और घाना विकासशील देशों के रूप में साझेदार हैं और दोनों देशों को अपने अनुभव साझा कर सहयोग बढ़ाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया बहुध्रुवीयता और विविधता की ओर बढ़ रही है, ऐसे में दोनों देशों को स्वतंत्र फैसलों और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करनी चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि भारत और घाना के बीच कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण तथा जैव विविधता पर दो समझौते हुए हैं। दोनों देश दवा और स्वास्थ्य, खनन, रक्षा, रेलवे और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विकास संबंधी चुनौतियां समान हैं, इसलिए अनुभव साझा करना स्वाभाविक है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
उड़ानों का संचालन इन दिनों तय समय पर नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दो फ्लाइट देरी से रवाना...
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार