भारत ने कहा, आर्मीनिया के साथ तेजस के लिए कोई बातचीत नहीं हुई, वह एसयू-30एमकेआई फाइटर जेट लेने की कोशिश में 

दुबई एयर शो में तेजस क्रैश के बाद अफवाहें

भारत ने कहा, आर्मीनिया के साथ तेजस के लिए कोई बातचीत नहीं हुई, वह एसयू-30एमकेआई फाइटर जेट लेने की कोशिश में 

दुबई एयर शो में तेजस के क्रैश के बाद यह दावा फैलाया गया कि आर्मीनिया ने भारत से तेजस खरीदने की बातचीत रोक दी है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह गलत है। आर्मीनिया तेजस नहीं बल्कि भारत से एसयू-30 एमकेआई जेट खरीदने में रुचि रखता है।

येरेवन: दुबई में एयर शो के दौरान भारत के तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने के बाद कई तरह की बातें सामने आई हैं। इनमें कई तेजस की डील से भी जुड़ी हैं। खासतौर से इजराइली मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में दावा किया गया है कि, दुबई क्रैश के बाद आर्मीनिया ने भारत से तेजस जेट खरीदने की बातचीत रोक दी है। हालांकि, इन दावों में सच्चाई नहीं है। एक्सपर्ट ने बताया है कि, आर्मीनिया अपने लिए तेजस नहीं एसयू-30 जेट चाहता है। कुछ प्लेटफॉर्म ने दावा किया है कि, आर्मीनिया की भारत सरकार और एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी एचएएल के साथ 1.2 अरब में 12 तेजस खरीदने की डील कैंसिल हो गई है। यह दुबई एयरशो में तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने के बाद हुआ है। यह 24 सालों में इस एयरक्राफ्ट के हादसे का शिकार होने का दूसरा मामला है।

क्रैश को डील से जोड़ना गलत

दूसरी ओर रॉयल यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूट के वाल्टर लैडविग जैसे एक्सपर्ट का कहना है कि फाइटर जेट की बिक्री जियोपॉलिटिकल असलियत से तय होती है। उन्होंने 1999 में पेरिस में रूस के एसयू-30 के क्रैश का जिक्र किया। इस क्रैश से कोई डील पटरी से नहीं उतरी। यह तेजस क्रैश के मामले में भी हो सकता है।

भारत के लिए झटका

Read More पैसा लो अपना देश दो : डेनमार्क को हड़पने की नई चाल, ट्रंप का हर नागरिक को 90 लाख रुपए का ऑफर

यूरेशियन टाइम्स के मुताबिक, दुबई में सिंगल-इंजन, 4.5-जेनरेशन का लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एमके1 हादसे का शिकार हुआ। भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट के लिए इसे बड़ा झटका माना गया है। दुबई एयरशो पेरिस और फार्नबोरो के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां से तेजस के संभावित खरीदारों को लुभाया जा सकता था। एनालिस्ट चेतावनी दे रहे हैं कि, दुबई के इस हादसे से दुनिया का तेजस पर भरोसा कम हो सकता है। यह इसलिए भी झटका है, क्योंकि इसको चीन के जे-10सीई और पाकिस्तान के जेएफ-17 ब्लॉक 111 जैसे कॉम्पिटिटर प्लेटफॉर्म के तौर पर दिखाया गया था। चीन और पाकिस्तान के जेट भी उसी मार्केट के लिए मुकाबला कर रहे हैं।

Read More ईरान में होने वाला है कुछ बड़ा! ट्रंप ने कहा 'कई बेहद कड़े विकल्पों' पर विचार कर रहा है अमेरिका

येरेवन ने रोकी डील?

Read More ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि

आर्मीनिया की ओर से 12 तेजस जेट के लिए भारत से डील रद्द करने के दावे को भारतीय एक्सपर्ट ने खारिज किया है। भारतीय एक्सपर्ट का कहना है कि आर्मीनिया के साथ कभी भी तेजस के लिए कोई फॉर्मल बातचीत नहीं हुई। आर्मीनिया तेजस नहीं बल्कि भारत से एसयू-30एमकेआई फाइटर जेट लेने की कोशिश कर रहा है। अक्टूबर 2024 के आखिर में आर्मीनिया ने भारत के साथ एक दर्जन एसयू-30एमकेआई वेरिएंट के लिए बातचीत शुरू की थी। भारत सुखोई से लाइसेंस के तहत एचएएल फैसिलिटी में एसयू-30एमकेआई फाइटर जेट बनाता है। एनालिसिस एट रिस्क इंटेलिजेंस फर्म  आरएएनई के डायरेक्टर सैम लिचेंस्टीन ने कहा है कि आर्मनिया वह एसयू-30एमकेआई खरीदने पर फोकस कर सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा