अमेरिका में महंगाई ने तोड़ें रिकॉर्ड! ट्रंप ने जरूरी सामानों पर घटाया टैरिफ, भारतीय निर्यातकों के लिए खुश खबरी

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला

अमेरिका में महंगाई ने तोड़ें रिकॉर्ड! ट्रंप ने जरूरी सामानों पर घटाया टैरिफ, भारतीय निर्यातकों के लिए खुश खबरी
अमेरिका में बढ़ती महंगाई और जनता के बढ़ते विरोध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई आवश्यक वस्तुओं पर टैरिफ हटाने का निर्णय लिया। मांस, कॉफी, चाय, मसाले और अन्य कृषि उत्पाद अब सस्ते होंगे। फैसले से अमेरिकी उपभोक्ताओं को राहत और भारतीय निर्यातकों को नए व्यापारिक अवसर मिलने की उम्मीद है।

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ दांव अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है, क्योंकि अमेरिका में महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अब आलम ये है कि ट्रंप के फैसले को लेकर अमेरिकी जनता भारी विरोध कर सकती है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि, ट्रंप प्रशासन ने कई जरूरी सामानों पर टैरिफ घटाने का ऐलान किया है जिसके तहत अब मांस, कॉफी, टमाटर, केले, चाय, फलों के रस, कोको, मसालों, संतरे और कुछ उर्वरकों पर भी शुल्क हटा दिया गया है। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने कई अन्य कृषि आयातित वस्तुओं पर भी शुल्क हटाने का फैसला किया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले के पीछे वर्जीनिया, न्यू जर्सी और अन्य प्रमुख चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत में योगदान देना बताया जा रहा है। 

अमेरिकियों का घर खर्च का बजट बढ़ा

बता दें कि, अप्रैल में ट्रंप प्रशासन की तरफ से पूरी दुनिया भर में टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से आलोचना हो रही है क्योंकि इसके कारण अमेरिका में जो जरूरत की वस्तुएं है उनकी कीमतें बढ़ गई है और इसका खामियाजा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उठाना पड़ रहा है। 

भारतीय आम, चाय और मसालों के लिए अच्छी खबर

Read More शिक्षक पर छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का आरोप, मामला दर्ज

डोनाल्ड ट्रंप का ये फैसला भारतीय निर्याताकों के लिए भी एक अच्छी खबर साबित होगा क्यों इस फैसले के बाद कृषि व्यापार में नए नए अवसर खुलेंगे। इतना ही नहीं, अमेरिका में भारतीय आम, चाय और मसालों के निर्यात में भी भारी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, अमेरिकी परिवारों के लिए बढ़ती खाद्य कीमतें परेशानी का सबब बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा टैरिफ छूट का मुख्य उद्देश्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत में कमी करने में मदद करेगा। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार आपूर्ति की कमी होने पर कॉफी और बीफ की कीमतों में काफी असर पड़ेगा।

Read More रिश्तों का खौफनाक अंत, दामाद और उसके पिता पर ससुर की हत्या का आरोप

 

Read More सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, सीएम बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती