अमेरिका में सेना के हेलिकॉप्टर से टकराया यात्री विमान : हवा में टक्कर के बाद विमान क्रैश, नदी से 18 लोगों के शव बरामद

हवाई अड्डे से सभी टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई

अमेरिका में सेना के हेलिकॉप्टर से टकराया यात्री विमान : हवा में टक्कर के बाद विमान क्रैश, नदी से 18 लोगों के शव बरामद

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान और सेना के ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर की टक्कर के बाद पोटोमैक नदी से 18 शव बरामद किए गए हैं

वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान और सेना के ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर की टक्कर के बाद पोटोमैक नदी से 18 शव बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट में बताया कि जिस नदी में टकराया हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, वहां बचाव और राहत कार्य जारी है। घटनास्थल से अब तक 4 घायलों को बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान का संचालन करने वाली अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि ब्लैकहॉक पर तीन सैनिक सवार थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि उन्हें भयानक दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है और वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और जानकारी पर अधिक विवरण प्रदान करेंगे। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोशल प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पेंटागन स्थिति पर सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है और जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए तैयार है। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि हवा में टक्कर रात करीब 9 बजे हुई, जिसमें विचिटा, कंसास से रवाना हुआ एक क्षेत्रीय जेट और एक सैन्य ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर शामिल है। हवाई अड्डे से सभी टेकऑफ और लैंडिंग रोक दी गई है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल