दिल्ली विस्फोट को लेकर एससीओ बैठक में बोले एस जयशंकर, दिया कड़ा संदेश

आतंकवाद के मामले में न कोई लीपापोती न कोई बहाना होना चाहिए : विदेश मंत्री

दिल्ली विस्फोट को लेकर एससीओ बैठक में बोले एस जयशंकर, दिया कड़ा संदेश
रूस में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वैश्विक समुदाय को आतंकवाद पर शून्य सहनशीलता अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद न उचित ठहराया जा सकता है, न छुपाया जा सकता है। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को रूस में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर दुनिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को इस खतरे के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा आतंकवाद के मामले में न कोई लीपापोती न कोई बहाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कोई औचित्य नहीं दिया जा सकता, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, और न ही उसे छुपाया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह इसका प्रयोग करेगा।

आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

भारत की सामूहिक और बिना किसी समझौते वाली कार्रवाई की मांग दोहराते हुए, उन्होंने एससीओ नेताओं से कहा कि आतंकवाद का मुकाबला साझा प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए और इसमें सहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखाए।  आतंकवाद को न तो उचित ठहराया जा सकता है, न ही नजरअंदाज किया जा सकता है, न ही उसे छुपाया जा सकता है।

भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा का अधिकार

Read More खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही 10 हजार बोतल जब्त

उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कोई औचित्य नहीं दिया जा सकता, इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता, इसपर लीपापोती नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह इसका प्रयोग करेगा।

Read More श्रद्धालुओं और पर्यटन को मिलेगा बड़ा लाभ : अम्बाजी दर्शन की राह होगी आसान, राजस्थान-गुजरात को जोड़ेगी नई रेल लाइन

तीन दिवसीय यात्रा पर रूस गए हैं एस जयशंकर

Read More अब जयपुर में दिखेगी शेखावाटी की झलक, मंगलम बिल्डर्स ने लॉन्च की 'आराध्या मॉडर्न स्काई हवेलीज़'

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर एससीओ समिट में रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में भाग ले रहे हैं और अगले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली की संभावित यात्रा से पहले कई उच्च-स्तरीय बैठकें कर रहे हैं। इस बैठक में आतंकवाद को भारत ने बड़ा मुद्दा बनाया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत