भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच छठे समुद्री सुरक्षा संवाद का हुआ आयोजन

सुरक्षित समुद्री वातावरण को बनाये रखने के तरीकों पर चर्चा की

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच छठे समुद्री सुरक्षा संवाद का हुआ आयोजन

दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (आईपीओआई) के समुद्री पारिस्थितिकी स्तंभ में सहयोग के लिए आगे के रास्ते पर भी चर्चा की।

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में आयोजित छठी समुद्री सुरक्षा (एजेंसी) में समावेशी विकास एवं वैश्विक कल्याण के लिए अनुकूल सुरक्षित समुद्री वातावरण को बनाये रखने के तरीकों पर चर्चा की। 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की संयुक्त सचिव मुआनपुई सैयावी ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों एवं व्यापार विभाग में दक्षिण-मध्य एशिया प्रभाग की प्रथम सहायक सचिव सारा स्टोरी तथा रक्षा विभाग में अंतर्राष्ट्रीय नीति के प्रथम सहायक सचिव बर्नार्ड फिलिप ने किया। 

एक बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने आपसी हित के विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा वातावरण, समुद्री डोमेन जागरुकता, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) समन्वय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय जुड़ाव और समुद्री संसाधनों का सतत उपयोग शामिल है। इसमें खोज और बचाव (एसएआर), प्रदूषण प्रतिक्रिया, नीली अर्थव्यवस्था और बंदरगाह राज्य नियंत्रण में सहयोग शामिल था। उन्होंने इन क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की।

बयान में आगे कहा गया कि दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक ओशन इनिशिएटिव (आईपीओआई) के समुद्री पारिस्थितिकी स्तंभ में सहयोग के लिए आगे के रास्ते पर भी चर्चा की। उन्होंने (एजेंसी) का अगला दौर नयी दिल्ली में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर आयोजित किये जाने पर सहमति जतायी।

Read More सोनिया गांधी कौन? भारतीय या​ विदेशी, नागरिकता मामले में कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प