ब्राजील के जंगलों में मिला मूंछों वाला सांप : हरा रंग, लंबाई महज 34 इंच

तेजी से खत्म हो रहे जंगल बढ़ा रहे टेंशन

ब्राजील के जंगलों में मिला मूंछों वाला सांप : हरा रंग, लंबाई महज 34 इंच

पीयरजे में प्रकाशित अध्ययन में यह भी बताया गया है कि इस सांप के अस्तित्व पर खतरा है क्योंकि इसका आवास लगातार सिकुड़ता रहा है।

ब्रासीलिया। ब्राजील के जंगलों में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसा मिला है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। शोधकर्ताओं को सांप की एक नई प्रजाति के बारे में पता चला है। पतली छरहरी काया के अलावा इस सांप की एक और खास बात है। इस सांप की मूंछें हैं। दरअसल ब्राजील के म्यूजियम कलेक्शन में एक पतले हरे रंग के सांप को नजरअंदाज किया जा रहा था। लेकिन अब उसे नई प्रजाति के रूप में पहचान मिल गई है। इस सांप की थूथन पर गहरी काली रंग की लाइन है, जो देखने में ठीक ऐसे लगती है, जैसे मानो सांप की मूंछे हों। शोधकर्ताओं ने इस सांप के डीएनए और बनावट का अध्ययन किया है और इसे पैरेट स्नेक जैसे सांपों की प्रजाति में रखा है। इसके जीन का अध्ययन करने से पता चला है कि यह सांप अपने आप में बहुत खास है और ब्राजील के केराडो सवाना में मिलने वाले अन्य सांपों से बिल्कुल अलग है। पीयरजे में प्रकाशित अध्ययन में यह भी बताया गया है कि इस सांप के अस्तित्व पर खतरा है क्योंकि इसका आवास लगातार सिकुड़ता रहा है।


क्यों बनाता है इसे अनोखा सांप
सांप की यह नई प्रजाति अपने नजदीकी अन्य रिश्तेदारों से बिल्कुल अलग है। सबसे खास है इसकी मूंछ। दूसरे में यह मूंछ नहीं पाई जाती है। सिर्फ एक यही फर्क नहीं है। शोधकतोओं को और भी कई खास बातें इस सांप में मिली हैं। इस सांप के शरीर पर हल्की पतली हरी धारियां दिखी हैं जो यहां पाए जाने वाले अन्य सांपों में नहीं दिखती है। इसके रंग और पैटर्न के अलावा दांतों की संख्या और शरीर पर मौजूद रेखाओं का डिजाइन भी बिल्कुल अलग है। फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ माटो ग्रोसो डो सुल से जुड़े डिएगो सेंटाना के नेतृत्व में यह स्टडी की गई है। इनकी टीम ने म्यूजियम के पुराने और नए सैंपल्स का अध्ययन किया। शुरू में लगा कि यह कोई पुरानी प्रजाति का ही सांप है। लेकिन बाद में इसके जेनेटिक प्रोफाइल ने पूरी कहानी ही बदल दी।

तेजी से खत्म हो रहे जंगल बढ़ा रहे टेंशन
मूंछों वाले सांप की नई प्रजाति ब्राजील के सेराडो में मिली है। यह एरिया 7.20 लाख वर्ग मील में फैला हुआ है। माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे ज्यादा जैव विविधता वाला क्षेत्र है। लेकिन इंसानों की घुसपैठ से अब यह तेजी से खत्म हो रहा है। आधे से ज्यादा जंगल पहले ही सोया की खती और पशु पालन की भेंट चढ़ चुका है। 2022 से 2023 के बीच यहां 45 फीसदी तक वनों की कटाई बढ़ चुकी थी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प