श्रीलंका है भारत का हिस्सा : फर्नांडो

सांस्कृतिक विरासत को दिखाना चाह रहे हैं

श्रीलंका है भारत का हिस्सा : फर्नांडो
मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए फर्नांडो ने श्रीलंका में भारत की बढ़ती भागीदारी का खुलासा किया। इसमें श्रीलंका में 3 हवाई अड्डों में संभावित निवेश प्रमुख है।

कोलंबो। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस यजशंकर ने कुछ दिनों पहले श्रीलंका को प्रमोट किया था। उन्होंने कहा था कि लोग अपनी छुट्टियां मनाने के लिए श्रीलंका जाएं। उन्होंने कहा था कि जब श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब मदद के लिए भारत आया। अब इसे लेकर श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो ने बड़ा बयान दिया है। मुंबई में उन्होंने बोलते हुए कहा कि भारत के विदेश मंत्री ने भारतीयों को श्रीलंका जाने के लिए प्रोत्साहित किया था, क्योंकि श्रीलंका भारत का एक हिस्सा है। दरअसल वह श्रीलंका को भारत का हिस्सा बताकर दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को दिखाना चाह रहे हैं।

मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए फर्नांडो ने श्रीलंका में भारत की बढ़ती भागीदारी का खुलासा किया। इसमें श्रीलंका में 3 हवाई अड्डों में संभावित निवेश प्रमुख है। श्रीलंका के मंत्री ने कहा कि श्रीलंकाई अधिकारी देश के हवाई अड्डों के प्रबंधन के लिए भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। वर्तमान में बातचीत चल रही है और तीन प्रमुख हवाई अड्डों की पेशकश की जा रही है।

Tags: statement

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश और आंदोलन शुरू। कचरा उठान प्रभावित। वाल्मीकि...
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला