ट्रम्प प्रशासन ने विलशायर संघीय भवन की सुरक्षा के लिए 200 मरीन तैनात किए

मरीन को नागरिकों के उपद्रव को नियंत्रित करने का पूरा प्रशिक्षण दिया गया 

ट्रम्प प्रशासन ने विलशायर संघीय भवन की सुरक्षा के लिए 200 मरीन तैनात किए
बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद विलशायर फेडरल बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए लॉस एंजिल्स में 200 से अधिक मरीन तैनात किए हैं। 

लॉस एंजिल्स। अमेरिकी सरकार ने आव्रजन नीति के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद विलशायर फेडरल बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए लॉस एंजिल्स में 200 से अधिक मरीन तैनात किए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना के मेजर जनरल स्कॉट शेरमेन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मरीन को नागरिकों के उपद्रव को नियंत्रित करने का पूरा प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें हालांकि, संघीय इमारत की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है,  इसलिए वे केवल उस बिंदु तक ही अशांति को नियंत्रित करेंगे। कानून प्रवर्तन गतिविधियों में भाग नहीं लेंगे।

शेरमेन टास्क फोर्स 51 के कमांडर हैं, जिसमें कैलिफोर्निया आर्मी नेशनल गार्ड के 4,000 से अधिक सैनिक और करीब 700 मरीन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि तैनात किए गए नेशनल गार्ड सैनिकों ने भी कानून प्रवर्तन गतिविधियों में भाग नहीं लिया है। इनके यहां पहुंचने के बाद से कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ है। उन्होंने संघीय कानून प्रवर्तन कर्मियों ने प्रदर्शनकर्मियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य 500 तैनात मरीन को लॉस एंजिल्स  में क्या कार्यभार सौंपा जाएगा।

शेरमैन ने कहा कि वह भविष्य के अभियानों के बारे में अनुमान नहीं लगा सकते, लेकिन हालिया प्रशिक्षण संघीय संपत्ति की रक्षा पर केंद्रित रहा है। उन्होंने कहा- यही वह मिशन है, जिस पर हमने वास्तव में ध्यान केंद्रित किया है। आज विलशायर (फेडरल) बिल्डिंग से शुरुआत कर दी है और हम वहां से आगे बढ़ेंगे।

Read More सैन्य संघर्ष के 100 दिन बीते: दुनिया भर में जंग दोबारा भड़कने की आशंका से खौफ, दोनों के दरम्यान चल रहा युद्धविराम

उल्लेखनीय है कि लॉस एंजिल्स स्थित 17 मंजिला विलशायर बुलेवार्ड के कई संघीय कार्यालयों है, जिसमें  फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस भी शामिल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम और अन्य स्थानीय अधिकारियों की आपत्ति के बावजूद लॉस एंजिल्स क्षेत्र में 4,000 से अधिक नेशनल गार्ड सदस्यों और लगभग 700 सक्रिय-ड्यूटी मरीन को भेजने का निर्णय लिया है।

Read More न्यूयॉर्क सिटी में भीषण हादसा: पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में 5 लोग घायल, संदिग्ध गिरफ्तार

एक समाचार विज्ञप्ति में अमेरिका के उत्तरी कमान ने कहा कि 2,100 नेशनल गार्ड सैनिकों और 700 मरीन सहित लगभग 2,800 सेवा सदस्यों को ग्रेटर लॉस एंजिल्स क्षेत्र में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीन ने आवश्यक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है और अगले 48 घंटों के भीतर नेशनल गार्ड सैनिकों के साथ सेवा करेंगे। मरीन कथित तौर पर लॉस एंजिल्स के दक्षिण में स्थित ऑरेंज काउंटी के नेवल वेपंस स्टेशन सील बीच में नागरिक अशांति प्रशिक्षण ले रहे थे। 

Read More होर्मुज संकट के बीच ओपेक देशों का बड़ा फैसला : चौथी बार तेल उत्पादन बढ़ाने को दी मंजूरी, 5 जुलाई को होगी अगली बैठक

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें